जामनगर बैंक सोने की चोरी

बैंक लॉकर में रखे 40 लाख के सोने पर कर्मचारी ने किया हाथ साफ, असली गहने निकालकर रख दिए नकली

गुजरात के जामनगर में बैंक कर्मचारी द्वारा गोल्ड लोन वॉल्ट से सोने की चोरी की गई, जहाँ असली गहनों की जगह नकली ज्वेलरी रखी गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

By : रोहन उमक
बैंक लॉकर में रखे 40 लाख के सोने पर कर्मचारी ने किया हाथ साफ, असली गहने निकालकर रख दिए नकली

बैंक लॉकर में रखे 40 लाख के सोने पर कर्मचारी ने किया हाथ साफ, असली गहने निकालकर रख दिए नकली

घर में सोना रखना असुरक्षित समझकर लोग बैंक के लॉकर और वॉल्ट पर भरोसा करते हैं, लेकिन गुजरात के जामनगर में बैंक के भीतर से ही ग्राहकों के सोने की चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के एक कर्मचारी ने गोल्ड लोन ग्राहकों के गिरवी रखे असली गहने निकाल लिए और उनकी जगह डुप्लीकेट ज्वेलरी रख दी। इस तरह 39.48 लाख रुपये से अधिक कीमत का कुल 342.1 ग्राम सोना कथित तौर पर चोरी कर लिया गया।

मामले में पुलिस ने बैंक कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब जांच इस बात पर केन्द्रित है कि बैंक के वॉल्ट से सोना बदलने का यह खेल कब से चल रहा था और क्या इससे पहले भी किसी अन्य ग्राहक के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की गई थी।

गोल्ड लोन के लिए रखा था सोना, कर्मचारी ने ही बदल दिया

मामला जामनगर के रणजीतसागर इलाके में स्थित इंडियन बैंक की शाखा का है। यहां गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों के असली सोने के गहने बैंक के वॉल्ट में सुरक्षित रखे गए थे। आरोप है कि बैंक में चपरासी और क्लर्क के तौर पर काम करने वाले हसमुखभाई पारिया ने वॉल्ट की चाबी हासिल कर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच आरोपी ने कथित तौर पर शाखा प्रबंधक के चैंबर में रखे बॉक्स से वॉल्ट की चाबी निकाली। इसके बाद उसने वॉल्ट खोलकर अलग-अलग गोल्ड लोन ग्राहकों के कुल 342.1 ग्राम असली सोने के गहने निकाल लिए और उनकी जगह डुप्लीकेट गहने रख दिए।

असली गहने निकाले, नकली ज्वेलरी से भर दिया वॉल्ट

आरोप है कि ग्राहकों को इसकी भनक तक नहीं लगी और असली सोने की जगह नकली गहने बैंक के वॉल्ट में रख दिए गए। शिकायत के अनुसार, चोरी किए गए सोने की कुल कीमत 39,48,912 रुपये है।

पुलिस का आरोप है कि चोरी के बाद असली सोने के गहने विजयभाई वगोरा को बेचने के लिए दिए गए थे। सिटी ‘A’ डिवीजन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। D-स्टाफ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विजयभाई वगोरा को चोरी का सोना बेचने के लिए जाते समय पकड़ लिया। इसके बाद बैंक कर्मचारी हसमुखभाई पारिया को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस खंगाल रही पूरी ‘गोल्ड चोरी चेन’

अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी का सोना किसे बेचा जाना था और इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

सबसे अहम सवाल यह है कि क्या आरोपियों ने इससे पहले भी गोल्ड लोन ग्राहकों के असली गहने निकालकर उनकी जगह नकली गहने रखे थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी का सोना किसी अन्य गोल्ड डीलर या बिचौलिए तक तो नहीं पहुंचा।

चाबी हासिल करने से लेकर वॉल्ट खोलने, असली गहने निकालने, नकली ज्वेलरी रखने और चोरी का सोना बेचने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने के लिए पुलिस बैंक के सुरक्षा इंतजामों और आरोपियों की गतिविधियों की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

राकेश अग्रवाल मर्डर: आगरा से आरोपी की गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी, पुलिस ने किया साफ

राकेश अग्रवाल मर्डर: आगरा से आरोपी की गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी, पुलिस ने किया साफ

भोपाल में हुई राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की सोशल मीडिया पर वायरल खबर फर्जी निकली। पुलिस ने गिरफ्तारी से साफ इनकार किया है।

बाजार में लौटी खरीदारी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, 72,650 के पार; बैंकिंग-IT शेयरों में तेजी

बाजार में लौटी खरीदारी: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, 72,650 के पार; बैंकिंग-IT शेयरों में तेजी

बाजार में खरीदारी शुरू होने के साथ सेंसेक्स 100 अंक बढ़कर 72,650 के पार हुआ। बैंकिंग और IT शेयरों में भी तेजी देखी गई।

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी 6 की प्रतियोगी दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने 65 वर्षीय डॉक्टर से मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 700 अंक फिसला, Nifty 23 हजार के नीचे

शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 700 अंक फिसला, Nifty 23 हजार के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बड़े अंक गंवाए, बैंकिंग और FMCG शेयरों में बिकवाली तेज।

3 दिन की Bank Strike टली, 5-Day Working पर बनेगी High-Level Committee

3 दिन की Bank Strike टली, 5-Day Working पर बनेगी High-Level Committee

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली। IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद, 5-Day Working के लिए कमेटी का गठन होगा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर