दिव्या शिंदे गिरफ्तार

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी 6 की प्रतियोगी दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने 65 वर्षीय डॉक्टर से मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

By : सोनिया रायकवार
बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

‘बिग बॉस मराठी 6’ फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 65 वर्षीय रिटायर्ड मेडिकल ऑफिसर डॉ. विद्याधर गायकवाड़ के साथ कथित मारपीट, धमकी और ₹5 लाख की मांग करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। कोर्ट ने दिव्या शिंदे को 30 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा है।

कला महोत्सव से जुड़ा है विवाद

पुलिस के मुताबिक, डॉ. गायकवाड़ करुणादीप फाउंडेशन से जुड़े हैं। संस्था ने 1 से 3 सितंबर के बीच पुणे के बालगंधर्व रंगमंदिर में ‘कला आविष्कार महोत्सव’ आयोजित किया था।

शिकायत के अनुसार, दिव्या शिंदे का दावा था कि उन्होंने इस कार्यक्रम के प्रचार में मदद की थी और इसके बदले उन्हें भुगतान किया जाना था। वहीं, डॉ. गायकवाड़ का आरोप है कि दिव्या को कार्यक्रम के प्रचार के लिए संस्था की ओर से कोई आधिकारिक जिम्मेदारी या निमंत्रण नहीं दिया गया था।

₹5 लाख की मांग का आरोप

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अगस्त से दिव्या शिंदे की ओर से फोन और मैसेज के जरिए पैसों की मांग की जा रही थी। बाद में कथित तौर पर ₹5 लाख की मांग की गई।

शिकायत में आरोप है कि दिव्या कुछ अन्य लोगों के साथ डॉ. गायकवाड़ के घर पहुंचीं। वहां उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई और पैसे नहीं देने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस कस्टडी में दिव्या शिंदे

मामले में दिव्या शिंदे समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े सबूतों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

बिग बॉस मराठी 6 से मिली पहचान

दिव्या शिंदे ‘बिग बॉस मराठी 6’ में नजर आई थीं। शो में उनकी पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी रही। मौजूदा मामले में उन पर लगाए गए आरोप अभी जांच का हिस्सा हैं और इन आरोपों पर अदालत का अंतिम फैसला आना बाकी है।

संबंधित सामग्री

मथुरा में ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप के जरिए अवैध कमाई का आरोप, गिरोह के सरगना समेत 3 गिरफ्तार

मथुरा में ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो कॉलिंग ऐप के जरिए अवैध कमाई का आरोप, गिरोह के सरगना समेत 3 गिरफ्तार

मथुरा में एसटीएफ ने ऑनलाइन गेमिंग और लाइव होस्टिंग ऐप के जरिए अवैध वित्तीय गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

12 Oct 2026
फर्जी पासपोर्ट मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, 70 पासपोर्ट की जांच तेज

फर्जी पासपोर्ट मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, 70 पासपोर्ट की जांच तेज

मध्य प्रदेश STF ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, बौद्ध भिक्षु समेत कई गिरफ्तार।

11 Oct 2026
भोपाल में चौथी के छात्र से मारपीट का आरोप, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, पिता बोले- माफी मांगता रहा बेटा

भोपाल में चौथी के छात्र से मारपीट का आरोप, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, पिता बोले- माफी मांगता रहा बेटा

भोपाल के फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट की घटना हुई। पिता ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

11 Oct 2026
अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में लिए गए, यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में; 250 ट्रेनें रद्द और 45 मेट्

अभिजीत दीपके फ्लाइट से हिरासत में लिए गए, यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में; 250 ट्रेनें रद्द और 45 मेट्

दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कई नेताओं और समर्थकों को हिरासत में लिया, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

10 Oct 2026
भोपाल के दामखेड़ा में गौकशी का मामला, तीन गिरफ्तार,विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल के दामखेड़ा में गौकशी का मामला, तीन गिरफ्तार,विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल के कोलार क्षेत्र में डेयरी से गौवंश काटने की घटना के बाद तनाव फैल गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और जांच जारी है।

09 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर