Girlfriend ने घर बुलाया, परिजनों ने की हत्या, बेगूसराय में खेत में मिला शव

begusarai-murder-case-latest-updates-police-investigation

Girlfriend ने घर बुलाया, परिजनों ने की हत्या, बेगूसराय में खेत में मिला शव

girlfriend ने घर बुलाया परिजनों ने की हत्या बेगूसराय में खेत में मिला शव

 Begusarai Murder Case: बिहार के बेगूसराय में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। लड़की के बुलाने पर स्टूडेंट देर रात उसके घर पहुंचा। वहां पहले से तैयार बैठे लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को युवक के घर से करीब 500m दूर खेत में फेंक दिया।

[caption id="attachment_145920" align="alignnone" width="1325"]मृतक विशाल मृतक विशाल[/caption]

मृतक की पहचान शंभू सहनी के 19 साल बेटे विशाल कुमार के रूप में हुई। विशाल ग्रेजुएशन का छात्र था। शव मिलने और उसके दोस्तों की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव का है। 

प्यार की शुरूआत

12वीं पास करने के बाद मृतक विशाल ने बेगूसराय के बखरी में कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में दाखिला लिया था। इसी इंस्टिट्यूट में एक लड़की काम करती थी, जिसका घर विशाल के घर से करीब 1 KM दूर है। मृतक के दोस्त राहुल ने बताया कि कंप्यूटर क्लास के दौरान विशाल की बातचीत इंस्टिट्यूट में काम करने वाली लड़की से हुई। इस दौरान दोनों ने नंबर लिया और फिर घंटों बातचीत करने लगे।

भाई को हुआ शक

दोनों के बीच चैटिंग होती थी। दोस्त राहुल के अनुसार, एक दिन लड़की के भाई को शक हुआ और उसने अपनी बहन का मोबाइल फोन अपने पास ले लिया। फोन चेक करने पर उसे दोनों के रिलेशन की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की के भाई ने विशाल को बुलाया और दोनों को डांटा। उसने अपनी बहन और मृतक विशाल को समझाते हुए कहा कि अभी उनकी पढ़ाई की उम्र है और इस तरह की बातें ठीक नहीं हैं। घटना के बाद कुछ दिनों तक विशाल और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच बातचीत बंद रही। बाद में दोनों ने Whatsapp छोड़कर Snapchat के जरिए बातचीत शुरू कर दी।

[caption id="attachment_145921" align="alignnone" width="1335"]खेत की ओर भागते लोग खेत की ओर भागते लोग[/caption]

गर्लफ्रेंड ने घर बुलाया

समस्तीपुर में कॉलेज खत्म होने के बाद दोनों ने कुछ वक्त साथ बिताया और देर शाम एक ही ट्रेन से बेगूसराय लौट आए। इसी दौरान किसी ने दोनों को साथ में देख लिया और इसके बारे में  लड़की के भाई को बता दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसे फोन कर विशाल को बुलाने के लिए कहा।  परिजनों के कहने पर विशाल लड़की से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। तो उसकी हत्या कर दी। वहीं, मंगलवार सुबह उसकी मौत की सूचना सामने आई।

[caption id="attachment_145922" align="alignnone" width="1337"]गला दबाकर की हत्या गला दबाकर की हत्या[/caption]

खेत में मिला शव

मृतक के परिजनों  ने बताया कि 7 अप्रैल को सुबह विशाल घर में नहीं था, हमें लगा टहलने गया होगा। उसे फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान सूचना मिली कि कामास्थान आरा मिल के पास एक खेत में युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा की शव विशाल का है। उसके पास एक रस्सी भी पड़ी हुई थी।”

Begusarai Murder Case: भाई फरार

राहुल और विशाल के दोस्तों के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, लड़की का भाई फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

मनोरंजन

पंचायत और गुल्लक के बाद TVF का नया दांव, नारियल में कैद आत्मा और चार दोस्तों की कहानी लेकर आ रही हॉरर-कॉमेडी बयांगी

TVF ने अपनी पहली मराठी फिल्म 'बयांगी: पलायची नाही, तालायची' की घोषणा की, जो हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पेश करेगी।

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

देश-विदेश

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्य

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत पूर्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

राज्य

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।