NationMirror
कड़ी सुरक्षा के बीच अली अहमद को प्रयागराज रवाना किया गया।माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जिला जेल से पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में प्रयागराज ले जाया गया है।इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अली अहमद को अपने छोटे भाई अबान अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए अस्थायी पैरोल दी है। शनिवार सुबह करीब 9:25 बजे पुलिस काफिले के साथ अली को झांसी से रवाना किया गया। सुरक्षा इतनी कड़ी रही कि मीडिया को भी अली की एक झलक नहीं मिल सकी। जिस वाहन से अली को ले जाया गया, उसे चारों तरफ से पूरी तरह ढका गया था। कोर्ट ने पैरोल के दौरान अली अहमद पर कई शर्तें भी लगाई हैं, जिसमें मीडिया से बातचीत नहीं करना शामिल है।#AliAhmed #AtiqAhmed #AbanAhmed #AtiqAhmedSon #AliAhmedNews #Prayagraj #Jhansi #UPNews #UPPolice #AllahabadHighCourt #Parole #BreakingNews #LatestNews #PrayagrajNews #NationMirror