अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री यादव का किसान कल्याण संबोधन

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

अन्नदाता सर्वोपरि सीएम डॉ मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री यादव का किसान कल्याण संबोधन |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 अगस्त को राजगढ़ में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष में कृषकों के कल्याण के लिए 16 विभागों के समन्वय से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। किसान भाई पूरी लगन और मेहनत से खेती करें, अगले सीजन से खेती के लिए दिन में 10 घंटे बिजली की व्यवस्था की जा रही है। हमारा उद्देश्य खेती की आमदनी को दोगुना करने के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन के माध्यम से कृषकों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा उद्देश्य है। प्रदेश में सांची ब्रांड के आधार पर दुग्ध उत्पादन को 12 प्रतिशत से 20 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य है। 

राजगढ़ को सौगाते

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने राजगढ़ को कई सौगातें दी है। हाईवे के साथ-साथ अब राजगढ़ की पहचान औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हो रही है। मोहनपुरा कुंडालिया डैम से जिले में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है। आने वाले समय में चंबल-कालीसिंध-पार्वती लिंक परियोजना से जिले को और भी लाभ मिलेगा। सिंचाई सुविधा के विस्तार और कृषि क्षेत्र में उपलब्ध हो रहे अवसरों से राजगढ़ जिले की अपराध से जुड़ी छवि को बदलने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं एमएसपी पर खरीदा गया है। हमारी सरकार ने प्रदेश में 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया है। किसानों को सोयाबीन के लिए भावांतर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई, किसान सम्मान निधि के अंतर्गत सम्मान निधि सीधे किसान के खाते में आ रही हैं। लाड़ली बहनों को भी राशि उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी इन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए बधाई के पात्र है।

कवच योजना से दूर हुई किसानों की चिंता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कवच योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे सहकारी खातों की पुरानी गड़बड़ियों के कारण ऋण और योजनाओं से वंचित हजारों किसानों की चिंता दूर हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश में किसानों के मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कृषकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लाड़ली बहना योजना की राशि, बहनों के खातों में जारी होने वाली हैं। संपूर्ण प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम, वार्ड, जनपद, जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकालने के लिए उपस्थित जनसमुदायों को प्रेरित किया। 

काम नहीं करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिलों में बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती की है। सभी जिलों में पुलिस बैंड की व्यवस्था की जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 80 हजार पदों पर भर्ती करा रही हैं, लगभग 10 हजार भर्तियां शिक्षकों की हो रही हैं। अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक शुक्रवार को दौरा कर जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जनता के बीच जाकर कार्य करें, शुक्रवार को कोई बैठक नहीं होगी। लापरवाही या काम नहीं करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी और बेहतर कार्य करने वालों को सरकार प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में समान आचार संहिता (यूसीसी) लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गरीब और वंचित वर्ग के साथ त्यौहारों की खुशियां साझा करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, जनमाष्टमी, हलधर जयंती आदि त्यौहारों की बधाई और मंगलकामनाएं दीं।

संबंधित सामग्री

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

खेल

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्य

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत पूर्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

खेल

शाहनवाज खान ने जीता ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में 7.84 मीटर की छलांग; U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में भारत का तीसरा पदक

यूजीन में चल रही अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय युवा एथलीट शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।