एमपी को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

सीएम डॉ. यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों से किया वन-टू-वन संवाद, एमपी को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर हुई अहम चर्चा से मध्यप्रदेश को 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, 20 हजार नए रोजगार संभावित।

By : आशुतोष शर्मा
सीएम डॉ. यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों से किया वन-टू-वन संवाद, एमपी को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

 भोपाल/बेंगलुरु। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  22 सितंबर को बेंगलुरु में उद्योगपतियों और प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन संवाद किया। इस संवाद में ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) को लेकर अहम चर्चा हुई। इस बैठक में राज्य सरकार को 1200 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस निवेश से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने के रास्ते खुल जाएंगे। बैठक में चिप डिजाइन, ड्रोन तकनीक, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि बेंगलुरु में ग्वालियर के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर निवेशकों की ओर से काफी अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ग्वालियर में विकसित किए गए इस जोन में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही आ चुका है। अब करीब 1,200 करोड़ से अधिक रुपये के नए निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। 

टीएमजेड के सेकंड फेज की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की उपलब्ध भूमि लगभग पूरी होने वाली है। ऐसे में अब हमें इसके सेकंड फेज की शुरुआत करनी होगी। अगले एक-दो महीने में फेज-2 का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से लगभग 20 हजार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

SIR को लेकर CM डॉ  मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

SIR को लेकर CM डॉ मोहन की अपील,बोले-अफवाहों पर ध्यान न दें और मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने SIR के तहत मतदाता सूची सत्यापन की महत्वपूर्णता पर जोर दिया और नागरिकों से सहयोग की अपील की।

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

मध्यप्रदेश में नई बस सेवा की शुरुआत, 14981 बसों के संचालन के लक्ष्य के साथ, यात्रियों की सुविधा और बेहतर प्रबंधन पर जोर।

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के 2047 मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया, जो शहर को हरित और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की किसानों के लिए नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली और सरकारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की घोषणा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर