सोनू निगम की सर्जरी के दौरान गायन

'सुहानी रात ढल चुकी', सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान गाया गाना ,फैंस और सेलेब्स ने प्रशंसा की

सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान 'सुहानी रात ढल चुकी' गाना गाकर सबको चौंकाया। उनके परफॉर्मेंस से मेडिकल स्टाफ और फैंस प्रभावित हुए।

By : सोनिया रायकवार
'सुहानी रात ढल चुकी', सोनू निगम ने सर्जरी के दौरान गाया गाना ,फैंस और सेलेब्स ने प्रशंसा की

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपनी सर्जरी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में सोनू निगम हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रहे हैं और सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। सोनू का यह अंदाज देखकर उनके फैंस भी हैरान हैं। वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाया गाना


सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने सर्जरी के दौरान डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए अचानक एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया।

उन्होंने लिखा कि दर्द के बावजूद उन्होंने गाना गाया, क्योंकि संगीत की खुशी उनके लिए सबसे अलग है।

वीडियो में सोनू निगम हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह मोहम्मद रफी का मशहूर गाना 'सुहानी रात ढल चुकी' गाते नजर आए। यह गाना 1949 में रिलीज हुई फिल्म 'दुलारी' का है।

सोनू निगम के वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सिंगर श्रेया घोषाल ने भी सोनू के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सोनू निगम के म्यूजिक के प्रति समर्पण और इस मुश्किल समय में भी गाने के जज्बे की तारीफ करते हुए उनके जल्द रिकवर होने की कामना की।

सोनू के फैंस भी उनके वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

सोनू निगम ने पहले बताई थी नसों से जुड़ी परेशानी

सोनू निगम की मौजूदा सर्जरी किस वजह से हुई है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जून में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर जानकारी साझा की थी।

सोनू ने बताया था कि वह नसों से जुड़ी एक दर्दनाक समस्या से परेशान थे और इसका इलाज चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया था कि वह कई MRI और CT स्कैन करा चुके हैं और कुछ समय से दवाइयां ले रहे हैं।

उन्होंने अपनी गर्दन के पास लगे एक मेडिकल पैच को भी दिखाया था। सोनू के मुताबिक, नस दबने की वजह से उन्हें गले में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्होंने यह भी बताया था कि फिजियोथेरेपी उनके लिए काफी दर्दभरा अनुभव रहा और रिकवरी का सफर आसान नहीं था।

53 साल के हो चुके हैं सोनू निगम

सोनू निगम ने 30 जुलाई को अपना 53वां जन्मदिन मनाया। लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय सोनू ने अपनी आवाज से कई यादगार गाने दिए हैं।

उनके लोकप्रिय गानों में 'कल हो न हो', 'अभी मुझ में कहीं', 'सूरज हुआ मद्धम', 'संदेशे आते हैं', 'मुझसे रात दिन बस', 'दीवाना तेरा' और 'मैं अगर कहूं' जैसे गाने शामिल हैं।

'कल हो न हो' के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

सोनू निगम को फिल्म 'कल हो न हो' के टाइटल सॉन्ग के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा साल 2022 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

सोनू निगम अपनी शानदार गायकी के साथ-साथ लाइव परफॉर्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं। सर्जरी के दौरान उनका गाना गाने वाला वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैंस के बीच उनके संगीत के प्रति जुनून की चर्चा हो रही है।

फिलहाल फैंस सोनू निगम के जल्द स्वस्थ होने और पूरी तरह रिकवर करने की उम्मीद कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

सागर शराब कांड: 28 मौतों के दावे के बीच 16 गिरफ्तार, 17 आरोपियों पर इनाम

सागर शराब कांड: 28 मौतों के दावे के बीच 16 गिरफ्तार, 17 आरोपियों पर इनाम

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हुई, 46 अभी भी अस्पताल में हैं। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

दर्द में तड़पे शरत सक्सेना, खड़े होकर कराई MRI; तस्वीरें देख फैंस हुए परेशान

दर्द में तड़पे शरत सक्सेना, खड़े होकर कराई MRI; तस्वीरें देख फैंस हुए परेशान

76 वर्षीय अभिनेता शरत सक्सेना ने अस्पताल से अपने MRI टेस्ट की तस्वीरें साझा कीं, जो उनकी लम्बर स्पाइन सर्जरी से पहले की गई थीं।

रीवा में ‘कल्पना मिश्रा’ मामले में बवाल, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

रीवा में ‘कल्पना मिश्रा’ मामले में बवाल, अस्पताल के बाहर प्रदर्शन

रीवा में कल्पना मिश्रा की मौत के बाद उनके परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया, पुलिस से झड़प हुई, न्याय की मांग उठी।

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा जल्द ही 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने हरियाणा के CM से भी मुलाकात की।

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स, सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स, सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज

AI की मदद से बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी तस्वीरों को 80s के फैशन में बदला, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, रवि किशन सहित कई सेलेब्स शामिल।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026