Tulsi Vivah Remedies for Marriage: अगर आपके विवाह में आ रहीं हैं बाधाएं तो तुलसी...

tulsi-vivah-remedies-for-marriage-obstacles

Tulsi Vivah Remedies for Marriage: अगर आपके विवाह में आ रहीं हैं बाधाएं तो तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय...

tulsi vivah remedies for marriage अगर आपके विवाह में आ रहीं हैं बाधाएं तो तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय

Tulsi Vivah Remedies for Marriage: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह बहुत महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। विशेषकर उन युवक - युवतियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, जिनकी शादी में देरी हो रही हो या जिनका रिश्ता किसी कारणवश बार -बार टूट रहा हो। Read More: Tulsi Vivah 2025 Date: किस दिन मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जानिए सही तारीख और मुहूर्त… शास्त्रों के अनुसार तुलसी विवाह के दिन किए गए उपायों से विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

तुलसी विवाह कब मनाया जाता है?

ज्योतिषाचार्य हितेंद्र शर्मा के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पूरे देश में तुलसी विवाह का त्योहार मनाते है। इस वर्ष यह उत्सव 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी माता और शालिग्राम भगवान का विवाह किया जाता है। ऐसा करने से कहते है कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस दिन देवउठान एकादशी का पर्व भी मनाया जाता है।

तुलसी में मां लक्ष्मी का होता है वास?

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसी वजह से घर में तुलसी के पौधे की पूजा करने और जल अर्पित करने का विशेष महत्व है। शाम के समय तुलसी के नीचे दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि और खुशहाली लाता है।

विवाह में बाधा दूर करने के लिए उपाय....

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब कुंडली में गुरु और सूर्य कमजोर हों, तो शादी में देरी या अड़चनें आने लगती हैं। ऐसे में तुलसी विवाह के दिन कुछ खास उपाय करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। तुलसी विवाह के दिन किए जाने वाले उपाय:- 1. दूध में हल्दी डालकर तुलसी माता को अर्पण करें। 2. षोडशोपचार विधि से पूजा और आराधना करें। 3. तुलसी का श्रृंगार और पूजा सामग्री अर्पित करें। 4. संध्या के समय तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं। इन उपायों को करने से न केवल विवाह में अड़चनें दूर होती हैं, बल्कि सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

कौन कर सकता है ये उपाय?

जिन युवक - युवतियों की शादी में कोई विघ्न बाधा आ रही है, या शादी में देरी हो रही है तो इस दिन व्रत रखकर ये उपाय कर सकते हैं। साथ ही साथ पूर्णिमा और षष्ठी तिथि पर भी व्रत और पूजा करने से विवाह में वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।  

संबंधित सामग्री

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

राज्य

MP को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5 हजार 700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में आयोजित मेगा निवेश संवाद में राज्य को 8,635 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे 5,785 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है।

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

राज्य

बड़े पैमाने पर ऊर्जा निवेश से MP बनेगा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर, 15,000+ रोजगार सृजित होंगे : CM डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में टोरेंट पावर के विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश, 15,000 से अधिक रोजगार सृजन की उम्मीद।

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन

निकिता रावल को किस फैन ने किया था जबरन Kiss,अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल को एक इवेंट में फैन द्वारा किस किया गया, जिसके बाद उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद देते हुए सामाजिक समर्थन की सराहना की।

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

देश-विदेश

नींद की गोली खिलाई, करंट लगाया, फिर रस्सी से घोंटा गला; पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के कत्ल की खौफनाक साजिश

संगम विहार, दक्षिण दिल्ली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, पुलिस ने किया खुलासा।

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

राज्य

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुक्खू ने दिया बड़ा संकेत, सुंदर सिंह ठाकुर पर भी बोले

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए। सुंदर सिंह ठाकुर की संभावित शपथ और प्रियंका गांधी के दौरे पर भी चर्चा की।