Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति की इंटेंस लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल...

tere-ishk-mein-teaser-dhanush-kriti-intense-love-story

Tere Ishk Mein Teaser: धनुष और कृति की इंटेंस लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल...

tere ishk mein teaser धनुष और कृति की इंटेंस लव स्टोरी ने जीता फैंस का दिल

Read More: Idli Kadai Film Review: धनुष और नित्या मेनन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म आज रिलीज, फैंस ने दिए रिव्यू… 2 मिनट 4 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत कृति सेनन से होती है, जिसके बाद धनुष की दमदार एंट्री दिखाई देती है।

शंकर और मुक्ती की अनोखी प्रेम कहानी...

टीजर में धनुष (शंकर) और कृति सेनन (मुक्ति) के बीच शानदार केमेस्ट्री नजर आ रही है। उनकी इंटेंस केमिस्ट्री दर्शकों के दिल को छू रही है। कहानी बेहद गहरे जूनून, दर्द और अधूरी मोहब्बत के इर्द -गिर्द घूमती है। आनंद एल राय की संवेदनशील नजर और हिमांशु शर्मा की लेखनी इसे और प्रभावशाली बनाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti Sanon ? (@kritisanon)

प्यार में मिले धोखे से नाराज आशिक दिखाई देगा। इसमें एक्टर पिता का दह संस्कार करके गंगा जल लेकर आता है, और अपनी पुरानी प्रेमिका के हल्दी फंक्शन में पहुंचकर उस पर गंगाजल डालता है, और कहता है- 'नई कहानी शुरु करने जा रही है पहले शुद्ध तो हो जा'।

एआर रहमान का संगीत बना खास आकर्षण...

फिल्म का संगीत संभाला है ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने। यह उनका आनंद एल राय और धनुष के साथ तीसरा हिंदी प्रोजेक्ट है। टीजर में शामिल अरिजीत सिंह की आवाज और इरशाद कामिल के बोल पहले ही दर्शकों के बीच चार्टबस्टर बन चुके हैं।

निर्देशक और निर्माता के विचार...

निर्देशक आनंद एल राय ने कहा –

“इश्क सिर्फ समर्पण है, जो आपको भरता भी है, तोड़ता भी है और बदलता भी है।”

T-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार ने कहा –

“तेरे इश्क में एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो गहरी भावनाओं से भरी है। धनुष और कृति की नई जोड़ी दर्शकों के दिल को छू लेगी।”

फिल्म का क्रेडिट और रिलीज डेट...

‘तेरे इश्क में’ को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और कलर येल्लो प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। निर्देशन आनंद एल राय का है, जबकि इसे हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है। फिल्म 28 नवंबर 2025 को दुनियाभर में हिंदी और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी।

संबंधित सामग्री

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।