कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

कांवड़ियों की हरिद्वार में बदतमीजी

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी |

हरिद्वार में बड़ी संख्या में कावड़िए पहुंच रहे है। UP से आए कांवड़िए ने SSB के जवान और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले पर कार्रवाई करते हुए Meta और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने वीडियो को भारत में बैन कर दिया है।

पुलिस को वीडियो बनाकर चिढ़ाया

वारदात देर रात चंडी पुल के पास हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे की है। कांवड़ लेकर जा रहा युवक अपने दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह फोन हाथ में लेकर SSB के जवान और उत्तराखंड पुलिस के जवानों का वीडियो बनाकर चिढ़ाने लगा। इसी बीच कांवड़िए को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह सड़क पर गिर गया और उसकी कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद कांवड़िए ने भारी बवाल कर दिया।

कावड़ हुई खंड़ित

दरअसल, कांवड़िया शिवम अपने दोस्तों के साथ गंगाजल लेकर वापस लौट रहा था। चंडी पुल के पास उसने मोबाइल निकालकर मौके पर ट्रैफिक संभाल रहे SSB और पुलिस के जवानों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उन्हें चिढ़ाने लगा। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक वाहन ने कांवड़िए को साइड मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और उसकी कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ खंडित होते ही कावड़िए ने अपनी गलती को नजरअंदाज कर मौके पर मौजूद जवानों पर आरोप मढ़ना शुरू कर दिया। उसने फोन से वीडियो बनाते हुए पुलिस के जवान निरंग कुमार पर शराब पीकर कांवड़ गिराने का झूठा आरोप लगाया। 

वीडियो वायरल करने की धमकी

कावड़िए ने वहां से गुजर रहे अन्य कांवड़ियों को इशारा करके उकसाने और भीड़ जुटाने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद उसने जवानों से अभद्रता करते हुए गिरी हुई कांवड़ उठाने का दबाव बनाया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांवड़िए ने अधिकारियों से भी तीखी बहस की, और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वहीं पुलिस जवान खुद को विवाद से बचाते हुए स्थिति संभालने की कोशिश करते नजर आए।

संबंधित सामग्री

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

राज्य

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

हरिद्वार में एक 14 साल की बच्ची को उसके सोशल मीडिया दोस्त के भाई ने भगा लिया, पुलिस और हिंदू संगठनों ने मिलकर बच्ची को बरामद किया।

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मोनालिसा ने अगस्त की शुरुआत में बिना मेकअप के तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने एक सादगी भरा लुक अपनाया था। इसे सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया।

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

देश-विदेश

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

द हंड्रेड लीग के दौरान भारतीय जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी फातिमा सना की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और विवाद उत्पन्न किया।

‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

मनोरंजन

‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों का उनकी पत्नी रितिका ने वीडियो के माध्यम से खंडन किया, सोशल मीडिया पर मामला गरमाया।