रविदास जी की 650वीं जयंती मनाई गई

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।

By : शिवम् पांडेय
जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

रविदास जी की 650वीं जयंती मनाई गई

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कलश यात्रा का आगाज

कार्यक्रम के दौरान संतजनों का आशीर्वाद लेकर समाज में समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बताया गया कि कलश वंदन यात्रा राजस्थान के हर शहर, गांव और ढाणी तक पहुंचेगी और संत गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

रविदास जी के विचारों पर जोर

वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से समाज में भेदभाव खत्म करने, समानता स्थापित करने और मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

सामाजिक एकता का संदेश

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समान अवसर और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही गई। कहा गया कि समाज के हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नेताओं ने की भागीदारी

इस अवसर पर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय पाल, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समता, सेवा और मानवता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और सामाजिक एकता को मजबूत बनाना रहा।

संबंधित सामग्री

राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू,पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू,पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में पेस्टिसाइड-फ्री और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में Zaivik ने अपने पहले मॉडल स्टोर की शुरुआत की है।

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के इंजन में खराबी के बाद यह निर्णय लिया गया।

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

राजस्थान में फर्जी वोटिंग पर उठे सवाल, CM के विधानसभा क्षेत्र में महिला ने मतदान केंद्र पर किया विरोध

जयपुर के सांगानेर में नगर निकाय चुनाव के दौरान फर्जी मतदान के आरोपों के बाद हंगामा हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP पर आरोप लगाए।

संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. याद

संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. याद

मुख्यमंत्री यादव ने संत रविदास के जीवन और उपदेशों को महत्व देते हुए, समाज के लिए उनके योगदान की सराहना की।

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

‘लव जिहाद’ पर CM भजनलाल का बड़ा दावा! बोले- राजस्थान में समस्या खत्म

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो के दौरान कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में 'लव जिहाद' की समस्या को समाप्त कर दिया है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर