Zaivik Opens Model Store in Jaipur

राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू,पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में पेस्टिसाइड-फ्री और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में Zaivik ने अपने पहले मॉडल स्टोर की शुरुआत की है।

By : दिव्या मिस्त्री
राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू,पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में पेस्टिसाइड-फ्री और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में Zaivik ने अपने पहले मॉडल स्टोर की शुरुआत की है।स्टोर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक परनामी ने फीता काटकर किया। इस दौरान Zaivik की फाउंडिंग टीम के सदस्य,गणमान्य लोग और ग्राहक मौजूद रहे।

 कई उत्पाद एक ही छत के नीचे

राजापार्क स्थित इस मॉडल स्टोर में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े खाद्य उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां दालें, मसाले, बाजरा, कॉन्डिमेंट्स, बिलोना घी और कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल्स समेत कई उत्पाद एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

Zaivik का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण और पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पाद पहुंचाने के साथ-साथ सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को बढ़ावा देना है।

कंपनी किसानों के साथ मिलकर काम कर रही है और देशभर में पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं राजस्थान और गुजरात में हैं।

महिला उद्यमी अंजलि शरण की अहम भूमिका

वहीं, Zaivik की फाउंडिंग टीम में महिला उद्यमी अंजलि शरण की भी अहम भूमिका है।राजापार्क में शुरू किया गया यह पहला मॉडल स्टोर उनकी अगुवाई में संचालित किया जा रहा है।

कंपनी की फाउंडिंग टीम में अरविंद, भाविन और विश्वदीप भी शामिल हैं। टीम के सदस्यों ने देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों IIMs और ISB हैदराबाद से शिक्षा प्राप्त की है।

अपनी मौजूदगी मजबूत करना

Zaivik का लक्ष्य आने वाले समय में देशभर में कई स्टोर्स खोलना और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी मजबूत करना है। कंपनी किसानों, टिकाऊ कृषि और उपभोक्ताओं के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

यानी राजापार्क से शुरू हुआ Zaivik का यह सफर अब देशभर में पेस्टिसाइड-फ्री और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की ओर बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

गांधी जयंती पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश, गांधी-शास्त्री को श्रद्धांजलि देकर सत्य और अहिंसा अपनाने का आह्वान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में गांधी और शास्त्री जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि और राम धुन कार्यक्रम में भाग लिया।

जयपुर की लेडी डॉन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पति-बेटे ने गला घोंटकर कुएं में फेंका था शव

जयपुर की लेडी डॉन की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, पति-बेटे ने गला घोंटकर कुएं में फेंका था शव

राजस्थान के जयपुर में मिंटू चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिंटू का गला घोंटकर हत्या की और शव को कुएं में फेंक दिया।

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक; 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं खड़ी

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक; 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं खड़ी

जयपुर के सीतापुरा स्थित मर्सिडीज वर्कशॉप में आग लगने से 8 कारें और कई महंगे पार्ट्स नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल-दिल्ली Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1886 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान के इंजन में खराबी के बाद यह निर्णय लिया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर