बाबा महाकाल दद्योदक आरती में शामिल हुए हेमंत खंडेलवाल, स्वाभिमान पर्व 2026 की शुरूआत

swabhiman-parv-2026-mahakal-dadyodak-aarti-hemant-khandelwal

बाबा महाकाल दद्योदक आरती में शामिल हुए हेमंत खंडेलवाल, स्वाभिमान पर्व 2026 की शुरूआत

बाबा महाकाल दद्योदक आरती में शामिल हुए हेमंत खंडेलवाल स्वाभिमान पर्व 2026 की शुरूआत

हेमंत खंडेलवाल महाकाल आरती: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रातःकालीन दद्योदक आरती में शामिल हुए. उन्होंने भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन कर देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में भक्तिमय ओंकार जप से देश के उज्जवल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

हेमंत खंडेलवाल महाकाल आरती: बाबा के आशीर्वाद से पर्व की शुरूआत

मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार इस वर्ष 'स्वाभिमान पर्व' के रूप में मनाया जा रहा है। यह पर्व सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के 1000 साल पूरे होने की याद में एक राष्ट्रीय अभियान है। खंडेलवाल ने कहा, "हमने इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत महाकाल मंदिर से की है ताकि देशवासियों में एकता, सम्मान और देशभक्ति की भावना और प्रबल हो. उन्होंने आगे बताया कि आज भगवान महाकाल के चरणों में ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए हमनें देश की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की। यह सिर्फ पूजा नहीं है, बल्कि एक सांस्कृतिक चेतना और देशभक्ति का संदेश है”

हेमंत खंडेलवाल महाकाल आरती: प्रधानमंत्री मोदी का विशेष अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से इस विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें पूरे देश के मंदिरों में जन-भागीदारी से पूजा-अर्चना, आरती और ओंकार जप के कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह अभियान देश में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देगा।

मंदिर समिति ने किया सम्मान

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने हेमंत खंडेलवाल का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर से इस तरह का राष्ट्रीय अभियान शुरू होना गर्व की बात है और इससे देशवासियों के बीच नई ऊर्जा और एकता का संचार होगा।  

संबंधित सामग्री

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

राज्य

CM डॉ मोहन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रोज झूठ बोलते हैं, देश से मांगें माफी

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर सवाल उठाए और उन्हें सुधार की नसीहत दी।

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

राज्य

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

राज्य

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

ग्वालियर में हिमांशु शर्मा ने पिता के लिए न्याय मांगते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ SP कार्यालय पहुंचकर विरोध किया।

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

राज्य

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास और जन-कल्याण के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार शामिल हैं।

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

राज्य

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।