छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस तैयारियां

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज cm साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

रायपुर में CM साय का मुख्य कार्यक्रम

राजधानी रायपुर में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। समारोह में प्रदेश की उपलब्धियों और विकास कार्यों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

मंत्रियों को मिली अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी

सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में मंत्री केदार कश्यप और कबीरधाम में मंत्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे। वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तिरंगा फहराएंगे।

इन जिलों में भी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ध्वजारोहण करेंगे।

सांसदों को भी मिली जिम्मेदारी

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग और बलरामपुर में चिंतामणि महाराज ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, सक्ती, बीजापुर, सुकमा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी सांसद एवं राज्यसभा सांसद तिरंगा फहराएंगे।

विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी ध्वजारोहण करेंगी।

पढ़ा जाएगा CM का संदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सभी जिलों में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनता के नाम संदेश पढ़ेंगे। प्रशासन ने समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

संबंधित सामग्री

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

राज्य

छत्तीसगढ़ में नौ आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं ने रैंपवॉक में दिखाया जलवा

छत्तीसगढ़ में नक्सली महिलाओं ने पारंपरिक हथकरघा वस्त्र पहनकर रैंप वॉक किया, जिससे उनके पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए।

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

राज्य

सीएम साय ने कसा तंज 'कांग्रेस को खुश होना चाहिए', कहा- चार दशकों की समस्या खत्म हो गई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद का खत्म होने से बस्तर के 92 गांवों में ध्वजारोहण किया जाएगा।