वन संरक्षण पर धामी की चर्चा

उत्तराखंड के जंगलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, युवा IFS अफसरों को CM धामी की नसीहत

उत्तराखंड में वन संरक्षण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय वन सेवा के युवा अधिकारियों के साथ चर्चा की, जिसमें पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

By : सोनिया रायकवार
उत्तराखंड के जंगलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, युवा IFS अफसरों को CM धामी की नसीहत

देहरादून में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन संरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और युवा अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पहचान केवल पहाड़ों से नहीं, बल्कि यहां के घने जंगलों, नदियों और समृद्ध जैव विविधता से भी है। प्रदेश के करीब 70 प्रतिशत भू-भाग पर वन क्षेत्र है। ऐसे में जंगलों की सुरक्षा का सीधा संबंध पर्यावरण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ा है।

वन अधिकारियों की भूमिका अहम

धामी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव के बीच वन विभाग की जिम्मेदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने युवा अधिकारियों से अपील की कि वे तकनीक और प्रशासनिक क्षमता का इस्तेमाल करते हुए वन क्षेत्रों की निगरानी बेहतर बनाएं। साथ ही जंगलों पर निर्भर ग्रामीण और स्थानीय समुदायों की जरूरतों को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी केवल सरकारी व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि प्रकृति और समाज के बीच संतुलन बनाने वाले महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन LiFE’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए उन्होंने जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

13 हजार एकड़ वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत करीब 13 हजार एकड़ वन भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। जंगलों की निगरानी के लिए फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स की व्यवस्था भी की गई है। वहीं, विकास परियोजनाओं में वन्यजीवों की सुरक्षा का उदाहरण देते हुए उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बने करीब 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर का उल्लेख किया।

मानव-वन्यजीव संघर्ष पर भी फोकस

सरकार ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए बायोफेंसिंग, त्वरित प्रतिक्रिया दल और हेल्पलाइन 1926 जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। वन्यजीव हमलों में मृत्यु होने पर मुआवजे की राशि 10 लाख रुपये की गई है। धामी ने युवा IFS अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्यकाल में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों की आजीविका और जनकल्याण के बीच संतुलन को प्राथमिकता दें।

संबंधित सामग्री

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जसवंत सिंह ग्राउंड में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में भाग लिया और इसे सरकारी स्तर पर भव्यता से मनाने की घोषणा की।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़कों, मंदिरों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं।

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने बिना मान्यता के संचालित 20 मदरसों पर कार्रवाई की, तीन को सील करने के साथ अन्य को बंद करने के लिए लिखित अंडरटेकिंग ली गई।

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आकांक्षा नेगी के पंजाबी समाज को 'पाकिस्तानी' कहने के बाद विवाद बढ़ा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज हुई।

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में श्रद्धांजलि दी और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september