उत्तरकाशी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

CM धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू का अपडेट, 8 हेलीकॉप्टरों से ट्रेकर्स को निकाला जा रहा

उत्तरकाशी में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच फंसे ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 8 हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव कार्य जारी।

By : वेदिका सितलानी
CM धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू का अपडेट, 8 हेलीकॉप्टरों से ट्रेकर्स को निकाला जा रहा

CM धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू का अपडेट, 8 हेलीकॉप्टरों से ट्रेकर्स को निकाला जा रहा

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच फंसे ट्रेकर्स, पर्वतारोहियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से ही अधिकारियों से संपर्क कर अभियान का अपडेट लिया और फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

8 हेलीकॉप्टरों से चल रहा रेस्क्यू

ताजा अपडेट के मुताबिक बचाव अभियान में 8 हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। ऑडेन कॉल और कालिंदी पास जैसे दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को मौसम अनुकूल होने पर एयरलिफ्ट किया जा रहा है। ऑडेन कॉल क्षेत्र से 29 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया गया।

उत्तरकाशी में 136 लोग प्रभावित

प्रशासन के मुताबिक उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुल 136 ट्रेकर्स, पर्वतारोही और सहयोगी स्टाफ मौजूद हैं। इनमें 89 लोग हाई-एल्टीट्यूड एक्सपीडिशन का हिस्सा हैं, जबकि 18 लोग कालिंदी पास बेस कैंप और 29 लोग ऑडेन कॉल पास बेस कैंप में हैं। इसके अलावा बागेश्वर जिले में भी 43 ट्रेकर्स अलग-अलग स्थानों पर फंसे हैं। इस तरह राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुल 179 लोगों के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

CM धामी ने दिए सुरक्षित वापसी के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने फंसे हुए ट्रेकर्स और पोर्टरों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और SDRF की टीमें लगातार अभियान की निगरानी कर रही हैं।

मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ है। मौसम में सुधार के साथ हेलीकॉप्टरों के जरिए बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद ट्रेकर्स के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने पर भी प्रशासन का फोकस है।

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता, 14 लोग सुरक्षित

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता, 14 लोग सुरक्षित

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटने की घटना में 15 वर्षीय रानी कुमारी लापता हो गईं, अन्य 14 लोग सुरक्षित निकाले गए। तलाश जारी है।

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

MP में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: खंडवा में दो भाई तालाब में डूबे, सीहोर में 16 वर्षीय नाबालिग की मौत

मध्यप्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की अपील की है।

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

पटना के बाढ़, अथमलगोला, और बख्तियारपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबे, खोज और बचाव कार्य जारी।

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग लगने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर