भीषण सड़क हादसा

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

By : सोनिया रायकवार
देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इछावर से भोपाल की ओर जा रहा घरेलू खाद्य तेल से भरा ट्रक देलावाड़ी घाट पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, खाद्य तेल से लदा ट्रक इछावर से भोपाल की तरफ जा रहा था। देलावाड़ी घाट पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार व्यक्ति अंदर फंस गया था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 टीम

हादसे की सूचना मिलते ही रेहटी थाना क्षेत्र की डायल 112 टीम मौके के लिए रवाना हुई। एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर ट्रक खाई में पलटा हुआ था और उसमें सवार व्यक्ति बुरी तरह फंसा हुआ था। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

डायल 112 के स्टाफ और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद उसे डायल 112 वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल रेहटी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने के लिए स्थानीय लोगों ने एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी की तत्परता की सराहना की।

संबंधित सामग्री

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, 8 से 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

CM धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू का अपडेट, 8 हेलीकॉप्टरों से ट्रेकर्स को निकाला जा रहा

CM धामी ने लिया उत्तरकाशी रेस्क्यू का अपडेट, 8 हेलीकॉप्टरों से ट्रेकर्स को निकाला जा रहा

उत्तरकाशी में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच फंसे ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 8 हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव कार्य जारी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर