उत्तराखंड में महिला यात्रा सुविधा

उत्तराखंड में 60 साल की महिलाओं का बस सफर होगा फ्री, पिंक ई-बस भी चलेगी

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने मुफ्त बस यात्रा और पिंक ई-बस सेवा की घोषणा की है। इसमें 60 साल से ऊपर की महिलाएं शामिल होंगी।

By : चंचल खेडकर
उत्तराखंड में 60 साल की महिलाओं का बस सफर होगा फ्री, पिंक ई-बस भी चलेगी

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। अब प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा महिलाओं के लिए हाईटेक टॉयलेट और देहरादून में 10 पिंक ई-बसें शुरू करने का भी ऐलान किया गया है।

60 साल की महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा

फिलहाल उत्तराखंड में 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था में महिलाओं के लिए उम्र की सीमा घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की है।सरकार का कहना है कि इससे बुजुर्ग महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में आने-जाने में राहत मिलेगी और उनका सफर ज्यादा आसान हो सकेगा।

देहरादून में चलेंगी 10 पिंक ई-बसें

महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को और सुरक्षित बनाने की दिशा में भी घोषणा हुई है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत उत्तराखंड को कुल 137 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं।इनमें से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में 10 बसों को पिंक ई-बस के रूप में महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे चलकर इस सुविधा का विस्तार प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी किया जाएगा।

बाजार और पर्यटन स्थलों पर बनेंगे हाईटेक टॉयलेट

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक टॉयलेट विकसित करने की भी घोषणा की। इनमें केवल साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि महिलाओं की निजता, सुरक्षा और जरूरी सुविधाओं को ध्यान में रखा जाएगा।इन सुविधाओं को प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, पर्यटन स्थलों और जरूरत वाले अन्य क्षेत्रों में विकसित करने की योजना है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल तैयार करना है।

महिला स्वरोजगार योजना में भी बड़ा बदलाव

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने महिला स्वरोजगार योजना में बैंक ऋण की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है।अब इस योजना के तहत मिलने वाले रियायती बैंक ऋण की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये की जाएगी। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल रोजगार तलाशने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बनाने पर है।

चकरपुर में बहनों ने सीएम को बांधी राखी

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चकरपुर स्टेडियम में आयोजित समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।समारोह में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।रक्षाबंधन के मौके पर की गई इन घोषणाओं में महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही, सार्वजनिक सुविधाओं और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर खास जोर दिखाई दिया है। अब इन घोषणाओं को जमीन पर लागू करने की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची!

एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर 7 विकेट से जीत हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां टी20 मैच खेला।

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जसवंत सिंह ग्राउंड में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में भाग लिया और इसे सरकारी स्तर पर भव्यता से मनाने की घोषणा की।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़कों, मंदिरों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं।

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने बिना मान्यता के संचालित 20 मदरसों पर कार्रवाई की, तीन को सील करने के साथ अन्य को बंद करने के लिए लिखित अंडरटेकिंग ली गई।

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आकांक्षा नेगी के पंजाबी समाज को 'पाकिस्तानी' कहने के बाद विवाद बढ़ा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज हुई।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september