उत्तराखंड में नया खेल विश्वविद्यालय

उत्तराखंड को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM धामी आज हल्द्वानी में करेंगे भूमि-पूजन

उत्तराखंड में नए खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

By : शिवम् पांडेय
उत्तराखंड को मिलेगी पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM धामी आज हल्द्वानी में करेंगे भूमि-पूजन

उत्तराखंड में नया खेल विश्वविद्यालय

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास करने के साथ पहले शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में करीब 2500 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

विद्यार्थियों से संवाद करेंगे CM धामी

मुख्यमंत्री खेल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर उनसे संवाद करेंगे। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के अस्थायी कक्ष और छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से योग प्रदर्शन भी किया जाएगा। वर्ष 2024 और 2025 के देवभूमि खेल रत्न, देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार और हिमालय खेल रत्न से सम्मानित खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न, शॉल और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

उदीयमान खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता जांचने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से तैयार मोबाइल एप का शुभारंभ किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम हल्द्वानी और भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी विशेष आवरण का भी अनावरण होगा।

243 पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी का इंतजार

उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को अभी सरकारी नौकरी का इंतजार है। खिलाड़ियों की नियुक्ति की प्रक्रिया फिलहाल शासन स्तर पर लंबित है। खेल विभाग के अनुसार खिलाड़ियों को पुलिस, वन, युवा कल्याण और खेल विभाग में नियुक्ति देने की योजना है। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के आधार पर निर्धारित वेतनमान देने का प्रस्ताव है। पदों का सृजन नहीं होने के कारण नियुक्ति प्रक्रिया अटकी थी। अब प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और मंजूरी के बाद नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।

आज हो सकती है नौकरी की बड़ी घोषणा

खिलाड़ियों को नौकरी मिलने के बाद भी उनका खेल अभ्यास और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें नियुक्ति के बाद चार से पांच वर्षों तक खेल विभाग से अटैच रखने की योजना है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर सातवां स्थान हासिल किया था। विभाग के अनुसार करीब 20 प्रतिशत पदक विजेता खिलाड़ी पहले से विभिन्न विभागों में तैनात हैं। इन्हें भी प्रस्तावित योजना के तहत वेतनमान और पदोन्नति का लाभ दिया जाना है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर CM धामी गौलापार पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान 243 पदक विजेता खिलाड़ियों की सरकारी नियुक्ति को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जसवंत सिंह ग्राउंड में गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में भाग लिया और इसे सरकारी स्तर पर भव्यता से मनाने की घोषणा की।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़कों, मंदिरों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं।

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

मान्यता नहीं तो संचालन नहीं! देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर कार्रवाई

उत्तराखंड सरकार ने बिना मान्यता के संचालित 20 मदरसों पर कार्रवाई की, तीन को सील करने के साथ अन्य को बंद करने के लिए लिखित अंडरटेकिंग ली गई।

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

पंजाबी समाज पर कथित टिप्पणी से बवाल, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

आकांक्षा नेगी के पंजाबी समाज को 'पाकिस्तानी' कहने के बाद विवाद बढ़ा, उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज हुई।

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

शिक्षक दिवस पर CM धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बोले- गुरु जीवन को सार्थक दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में श्रद्धांजलि दी और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september