उत्तराखंड युवा विद्यार्थी मंथन अभियान

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर युवाओं का महामंथन, 140 विद्यार्थी CM धामी से करेंगे संवाद

उत्तराखंड में 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' अभियान के अंतिम चरण में 140 छात्र मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे।

By : सोनिया रायकवार
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर युवाओं का महामंथन, 140 विद्यार्थी CM धामी से करेंगे संवाद

उत्तराखंड के विकास में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान का अंतिम चरण खास होने जा रहा है। ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड?’ विषय पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों से विचार और सुझाव लेने के बाद अब चयनित 140 छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सीधे संवाद करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी भी सुनेंगे युवाओं का विजन

मुख्यमंत्री धामी ने संवाद को और अधिक व्यापक बनाने के लिए शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को भी विद्यार्थियों के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले अधिकारी चयनित विद्यार्थियों के विचार और सुझाव सुनेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, आईटी, पर्यटन और महिला एवं बाल विकास समेत कई क्षेत्रों से जुड़े अधिकारी युवाओं के विजन को समझेंगे और उनके महत्वपूर्ण सुझावों से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

2.67 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दिए सुझाव

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ अभियान में प्रदेश के करीब 3 लाख कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जोड़ा गया। इनमें से 2,67,744 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड?’ विषय पर अपने विचार और सुझाव सरकार तक पहुंचाए। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी से यह अभियान युवाओं और सरकार के बीच व्यापक संवाद का मंच बन गया।

140 विद्यार्थियों का हुआ चयन

प्राप्त सुझावों में से 140 श्रेष्ठ और सार्थक विचार प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन विशेषज्ञ टीम ने किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनके विचार सुन चुके हैं। अब अभियान के अंतिम चरण में चयनित विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।

युवा नीति-निर्माण में बनें सहभागी

मुख्यमंत्री धामी लगातार युवाओं को प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण सहभागी बनाने की बात कहते रहे हैं। उनका कहना है कि युवा केवल उत्तराखंड का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान में नीति-निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी सोच के साथ ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ को महज एक प्रतियोगिता के बजाय युवाओं और सरकार के बीच वैचारिक संवाद का मंच बनाया गया है।

विकसित उत्तराखंड के विजन पर होगा संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन देश के सामने रखा है। उत्तराखंड के युवा भी इस संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। 18 सितंबर को मुख्यमंत्री और 140 चयनित विद्यार्थियों के बीच होने वाला संवाद शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, पलायन, पर्यटन, पर्यावरण, तकनीक और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर युवाओं की सोच और अपेक्षाओं को सामने लाने का अवसर होगा।

संबंधित सामग्री

217 में से 70 वादे पूरे, हर अग्निवीर को नौकरी का भरोसा; नायब सैनी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

217 में से 70 वादे पूरे, हर अग्निवीर को नौकरी का भरोसा; नायब सैनी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के विकास के लिए की गई प्रगति और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने रोजगार, किसान और निवेश के क्षेत्र में उपलब्धियाँ बताईं।

कभी कच्ची दीवारें थीं, अब पक्की छत का सहारा, CM धामी की पहल से उत्तराखंड के 39,815 परिवारों के बदले दिन

कभी कच्ची दीवारें थीं, अब पक्की छत का सहारा, CM धामी की पहल से उत्तराखंड के 39,815 परिवारों के बदले दिन

उत्तराखंड में PMAY-G योजना के तहत 39,815 परिवारों को पक्का घर प्रदान किया गया है, जिसमें बेसिक सुविधाएं और वित्तीय सहायता शामिल है।

‘उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहता हूं’... CM धामी से कही थी दिल की बात, सपना रह गया अधूरा

‘उत्तराखंड में अपना घर बनाना चाहता हूं’... CM धामी से कही थी दिल की बात, सपना रह गया अधूरा

नाना पाटेकर ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और वहां के लोगों की सादगी से प्रभावित होकर वहां घर बनाने की इच्छा जताई थी, जो उनके निधन के बाद अधूरी रह गई।

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर