उत्तराखंड में रोपवे प्रगति पर समीक्षा

रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

By : सोनिया रायकवार
रोपवे परियोजनाओं पर CM धामी सख्त, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए.

धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर तक रोपवे परियोजनाओं का काम धरातल पर दिखाई देना चाहिए। साथ ही सभी संबंधित संस्थाओं को 15 दिन के भीतर मुख्य सचिव को प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे पर विशेष जोर

बैठक में श्री केदारनाथ और श्री हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। केदारनाथ रोपवे की प्रस्तावित लंबाई 12.90 किलोमीटर, जबकि हेमकुंट साहिब रोपवे की लंबाई 12.40 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।

नैनीताल-मसूरी समेत कई रोपवे परियोजनाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री ने नैनीताल, देहरादून-मसूरी, यमुनोत्री, पूर्णागिरि और कुंजापुरी सहित अन्य प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं की भी समीक्षा की। नैनीताल और मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को देखते हुए रोपवे को महत्वपूर्ण वैकल्पिक परिवहन माध्यम बताया गया। बैठक में हरिद्वार की इंटीग्रेटेड रोपवे परियोजना और त्रिवेणी घाट-नीलकंठ रोपवे के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारियों को मॉनिटरिंग के निर्देश

सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में प्रस्तावित और निर्माणाधीन रोपवे परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। भूमि, वन भूमि हस्तांतरण, विभागीय स्वीकृति या अन्य किसी स्तर पर आ रही अड़चनों को संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के समन्वय से जल्द दूर करने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रगति सिर्फ कागजों और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि 9 नवंबर तक काम जमीन पर नजर आना चाहिए।

संबंधित सामग्री

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

पिथौरागढ़ की हिलजात्रा पर धामी का बड़ा ऐलान, बाबा गंगनाथ मंदिर संवरेगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिलजात्रा महोत्सव के दौरान बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे, जिनकी संख्या 48.11 लाख से अधिक हो गई है। मानसून की चुनौतियाँ बावजूद यात्रा जारी है।

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड में 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, युवाओं को मिलेगी ₹2 लाख की पुरस्कार राशि

उत्तराखंड सरकार ने नवाचारी आइडियाज पर आधारित 10 युवा स्टार्टअप्स को चुना और ₹2 लाख प्रत्येक को पुरस्कार के रूप में देगी।

पहाड़ों में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचाएगा चिट्ठी-पार्सल; पौड़ी से ट्रायल

पहाड़ों में अब डाकिया नहीं, ड्रोन पहुंचाएगा चिट्ठी-पार्सल; पौड़ी से ट्रायल

उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में डाक पहुंचाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। पौड़ी में इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू होने वाला है।

‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं से भाई के रूप में राखी बंधवाई। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कही।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026