CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें पूर्ण साक्षरता और पर्यटन विकास शामिल हैं।

cm धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न दिवंगत अत्माओं को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर  शोक व्यक्त किया। 

दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि 

बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने राज्य के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

आए कई प्रस्ताव

वहीं जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। CM धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग की रिवर राफ्टिंग एंड क्याकिंग नियमावली समेत ऊर्जा, शहरी विकास, आवास, पेयजल के भी प्रस्ताव आ सकते हैं। 

12 प्रस्ताव

कैबिनेट में कुल 12  प्रस्ताव आए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी।

  • संस्कृत विद्यालयों को मान्यता देने, पाठ्यक्रम तय करने, परीक्षा संचालन को लेकर संशोधन किए जाएंगे।
  • बुटिमनस की बढ़ी हुई दरों पर लगाम लगाई जाएगी। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण हो गई थी 30% से ज्यादा की बढ़ोतरी। 
  • उत्तराखंड को पूर्णतः साक्षर प्रदेश घोषित करने का फैसला। 98% से ज्यादा है राज्य में साक्षरता दर। नई शिक्षा नीति में है प्रावधान। उत्तराखंड पूर्ण साक्षर हुआ।
  • आबकारी नीति में संशोधन किया जाएगा। होलोग्राम में दोहराव की स्थिति के चलते टैक्स एक ही बार लिया जाएगा। डबल टैक्स नहीं लगेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन संबंधी आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली होगी। इसके लिए मद्रास की संस्था को मौका मिलेगा। इसमें 50 अंतरराष्ट्रीय कारें भी नजर आएंगी। 

संबंधित सामग्री

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

राज्य

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

राज्य

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

उत्तराखंड में नई वोटर लिस्ट जारी की गई, जिसमें 18 लाख मतदाताओं के विवरण में त्रुटियाँ पाई गईं। मतदाताओं को त्रुटियाँ सुधारने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

देश-विदेश

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

उत्तराखंड के हरिद्वार में 6 युवकों द्वारा 14 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप। घटना के बाद पीड़िता ने गांव के एक घर में शरण ली।

देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा रवाना: CM धामी ने दिखाई हरी झंडी ,13 जिलों के जल कलश भी भेजे गए

राज्य

देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा रवाना: CM धामी ने दिखाई हरी झंडी ,13 जिलों के जल कलश भी भेजे गए

उत्तराखंड के हर्रावाला से सोमनाथ धाम के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना हुई। इस यात्रा में 720 श्रद्धालु शामिल हैं, और सभी 13 जिलों से जल कलश भी भेजे गए हैं।