उत्तराखंड बाघ प्रसार योजना

उत्तराखंड दूसरे राज्यों को करेगा बाघ गिफ्ट, CM धामी बोले - औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करेंगे विचार

उत्तराखंड में बाघों की संख्या तीन गुना बढ़कर 560 हो गई है, जिससे राज्य अब दूसरे राज्यों को बाघ देने की तैयारी कर रहा है।

उत्तराखंड दूसरे राज्यों को करेगा बाघ गिफ्ट, CM धामी बोले - औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करेंगे विचार

उत्तराखंड दूसरे राज्यों को करेगा बाघ गिफ्ट

उत्तराखंड जल्द ही दूसरे राज्यों को बाघ देने वाला देश का प्रमुख राज्य बन सकता है। प्रदेश सरकार उन राज्यों को बाघ उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है, जहां टाइगर आबादी बढ़ाने की जरूरत है। हाल ही में हुई स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में भी इस पर बात हुई। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि कोई राज्य मांग करता है और सभी वैज्ञानिक व कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होती हैं तो उत्तराखंड इस दिशा में सहयोग करेगा।

बाघों की संख्या तीन गुना बढ़ी

उत्तराखंड में बाघों की संख्या पिछले दो दशक में तीन गुना से अधिक बढ़कर 178 से 560 हो चुकी है। इसके चलते अब कई टाइगर नई टेरेटरी की तलाश में टाइगर रिजर्व से बाहर के जंगलों तक पहुंच रहे हैं। इससे जहां संरक्षण मॉडल की सफलता दिख रही है, वहीं मानव-बाघ संघर्ष की चुनौती भी बढ़ रही है।

बाघों के ट्रांसलोकेशन पर विचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड बाघ संरक्षण में देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश में वन क्षेत्र की तुलना में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर कोई राज्य मांग करता है और सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होती हैं तो वैज्ञानिक आधार पर बाघों के ट्रांसलोकेशन पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा - उत्तराखंड में टाइगर संरक्षण के बेहतर परिणाम मिले हैं। अगर कोई राज्य बाघों की मांग करता है और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होती हैं, तो हम सहयोग करने को तैयार हैं। 

क्या है 'टाइगर गिफ्ट' प्लान? 

बता दे 2006 में उत्तराखंड में 178 बाघ थे। 'स्टेट ऑफ टाइगर्स-2022' रिपोर्ट के अनुसार, अब इनकी संख्या 560 हो गई है। इनमें सबसे अधिक 260 बाघ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हैं। वन विभाग बेहतर संरक्षण, निगरानी और आवास प्रबंधन को इस उपलब्धि की बड़ी वजह मान रहा है। यदि उत्तराखंड से किसी अन्य राज्य को टाइगर भेजे जाते हैं तो इसके लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की मंजूरी जरूरी होगी। पहले भी कॉर्बेट से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के ट्रांसलोकेशन के लिए NTCA की अनुमति ली गई थी।

संबंधित सामग्री

CM धामी का पीएम मोदी को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,बोले- ‘राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी,जीवेम शरदः शतम्’

CM धामी का पीएम मोदी को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,बोले- ‘राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी,जीवेम शरदः शतम्’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर पत्र लिखकर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा ‘इको-फ्लावर बैज’, पर्यटन विभाग की नई पहल, 10 मानकों पर होगी ग्रीन मान्यता

देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा ‘इको-फ्लावर बैज’, पर्यटन विभाग की नई पहल, 10 मानकों पर होगी ग्रीन मान्यता

उत्तराखंड में पर्यटन विभाग ने होमस्टे और बीएंडबी इकाइयों के लिए पर्यावरण-अनुकूल पहल शुरू की, जिसमें ग्रीन मान्यता और विशेष प्रोत्साहन शामिल हैं।

फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र

फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने शुभकामनाएं दीं। सीएम ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया।

धामी के जन्मदिन पर ‘युवा संकल्प दिवस’, बोले- युवाओं की आंखों में दिखता है विकसित उत्तराखंड

धामी के जन्मदिन पर ‘युवा संकल्प दिवस’, बोले- युवाओं की आंखों में दिखता है विकसित उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में भाग लिया, युवाओं को उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार ने संत नीब करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' के टिकटों पर SGST रिफंड की घोषणा की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर