रायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 200 मीटर तक कार की छत पर लटका रहा शख्स

speeding-car-hits-bike-in-raisen-man-dragged-200-meters

रायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 200 मीटर तक कार की छत पर लटका रहा शख्स

रायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर 200 मीटर तक कार की छत पर लटका रहा शख्स

Raisen car bike accident: रायसेन में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 3 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

1 की मौत 2 घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार 2 युवक सड़क पर गिर गए, जबकि तीसरा व्यक्ति उछलकर कार के आगे के शीशे में फंस गया। इसके बावजूद भी ड्राइवर कार को करीब 200 मीटर तक दौड़ाता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और कार को रोका। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक अमित अहिरवार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखा गया है। तीनों युवक बनखेड़ी के रहने वाले थे और रायसेन की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Raisen car bike accident: लोगों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने अमरावत इलाके में चक्काजाम कर दिया। लोगों ने मृतक अमित अहिरवार के परिवार को आर्थिक सहायता देने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही SDM मनीष शर्मा, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे। SDOP प्रतिभा शर्मा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।