उत्तराखंड में नई एल्बम विमोचन

CM धामी ने लॉन्च किया 5 साल की उपलब्धियों का एल्बम, गीत-संगीत से जनता तक पहुंचेगा विकास का संदेश

देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने एक विशेष एल्बम का विमोचन किया जो उत्तराखंड के विकास कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाता है।

By : शिवम् पांडेय
CM धामी ने लॉन्च किया 5 साल की उपलब्धियों का एल्बम, गीत-संगीत से जनता तक पहुंचेगा विकास का संदेश

उत्तराखंड में नई एल्बम विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में राज्य सरकार के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और उत्तराखंड की विकास यात्रा पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। इस एल्बम के जरिए गीत-संगीत के माध्यम से सरकार के विकास कार्यों और राज्य में हुए सकारात्मक बदलावों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

गीत-संगीत से जनता तक पहुंचेगी विकास की कहानी

यह एल्बम पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता संस्था की ओर से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य रचनात्मक माध्यम के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास कार्यों और सकारात्मक बदलावों की जानकारी गीत-संगीत के माध्यम से अधिक प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए एल्बम से जुड़े सभी कलाकारों और संस्था के पदाधिकारियों को बधाई दी।

रोजगार और पर्यटन पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करना और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर जोर

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और देवभूमि की पहचान को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास की गति भी बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों और जनहित से जुड़े फैसलों की सराहना की।

कलाकारों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी और शिवानी नेगी तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा समेत इससे जुड़े अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने की, जबकि संस्था के सचिव हरीश कोठारी ने संचालन किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

CM डॉ मोहन यादव ने किया 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

CM डॉ मोहन यादव ने किया 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहडोल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया, जिसमें कई जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए।

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार ने संत नीब करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' के टिकटों पर SGST रिफंड की घोषणा की।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

उत्तराखंड में आगामी कुंभ मेले और विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है।

चारधाम यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

चारधाम यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

CM पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन, PM मोदी ने दी खास शुभकामनाएं

CM पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन, PM मोदी ने दी खास शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं भेजी। धामी ने जताया आभार।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर