देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज 16 सितंबर को जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
Birthday greetings to Uttarakhand CM, Shri Pushkar Singh Dhami Ji. He is working hard to further Uttarakhand’s progress across diverse sectors. Equally noteworthy is his commitment towards empowering the poor. May he lead a long and healthy life.@pushkardhami
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
PM मोदी ने की धामी की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन क्षमताओं के जरिए धामी उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पीएम मोदी ने विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड के योगदान को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने की दिशा में मुख्यमंत्री धामी का सक्रिय योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।
धामी ने जताया आभार
प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विशेष स्नेह उन्हें नई ऊर्जा देता है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता प्रदेश की प्रगति में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान दे रही है। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के संकल्प में ‘विकसित उत्तराखंड’ की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने की बात कही।
शाह, राजनाथ और गडकरी ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि धामी उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों नेताओं ने उनके स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।
योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बाबा केदारनाथ से मुख्यमंत्री धामी के यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। इससे पहले कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।