पंजाबी युवक की अमेरिका में हत्या

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

By : शिवम् पांडेय
अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाबी युवक की अमेरिका में हत्या

पंजाब के कपूरथला जिले के रहने वाले 28 वर्षीय गुरदीप सिंह की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गुरदीप पिज्जा डिलीवरी देने जा रहा था, तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। घायल गुरदीप को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कपूरथला स्थित उसके गांव जब्बोवाल में मातम पसरा हुआ है।

10 साल पहले अमेरिका गया था

गुरदीप सिंह कपूरथला के बेगोवाल कस्बे के जब्बोवाल गांव का रहने वाला था। वह करीब 10 साल पहले काम करने के लिए अमेरिका गया था।
परिजनों के मुताबिक, गुरदीप वहां लंबे समय से अलग-अलग काम कर रहा था और बाद में पिज्जा डिलीवरी का काम करने लगा।

₹30 लाख कर्ज लेकर भेजा था बेटा

गुरदीप के पिता प्यारा लाल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। बेटे को अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने करीब ₹30 लाख का कर्ज लिया था। परिवार को उम्मीद थी कि गुरदीप अमेरिका में काम करके आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा। पिता के मुताबिक, करीब 10 साल बीतने के बाद भी परिवार का पूरा कर्ज नहीं उतर पाया है। परिवार दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर है और उसके पास अपनी जमीन भी नहीं है।

लूट के दौरान गोली मारने का आरोप

पिता प्यारा लाल के मुताबिक, शनिवार को गुरदीप पिज्जा डिलीवरी के लिए निकला था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। परिवार का आरोप है कि हमलावर उसे लूटने आए थे। जब वे गुरदीप को लूट नहीं सके तो उन्होंने उस पर गोली चला दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

न्यूयॉर्क में रहता था गुरदीप

परिजनों के अनुसार, गुरदीप अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रिचमंड स्ट्रीट इलाके में रहता था। वह लंबे समय से पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था। परिवार को घटना की जानकारी अमेरिका में गुरदीप के साथ रहने वाले कुछ लोगों के जरिए मिली।

अविवाहित था गुरदीप

परिजनों ने बताया कि गुरदीप सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में उसका एक भाई है, जो गांव में रहकर माता-पिता की देखभाल करता है। गुरदीप की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक और भावनात्मक संकट और गहरा गया है।

परिवार ने शव भारत लाने की मांग की

गुरदीप के परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से उसके शव को जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है। परिवार की मांग है कि अमेरिकी प्रशासन के साथ समन्वय कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और हत्या के जिम्मेदार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। गांव के लोगों ने भी सरकार से परिवार की मदद करने और गुरदीप का शव भारत लाने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

नशे के खिलाफ मान सरकार सरकार का बड़ा अभियान! जनता की सूचना से हजारों गिरफ्तार

पंजाब में भगवंत मान सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम में नागरिकों की मदद से 25,339 गिरफ्तारियां हुईं और बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए गए।

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

भगवंत मान पर बरसे राजा वड़िंग, बोले- ‘लगता है अहमद शाह अब्दाली की आत्मा प्रवेश कर गई है’

पंजाब में कांग्रेस ने AAP सरकार पर हिरासत में प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, मामला NHRC तक पहुंचा।

आपके चॉपिंग बोर्ड पर चिपके हो सकते हैं अदृश्य कीटाणु, समझें इसे क्लीन और स्टोर करने का सही तरीका

आपके चॉपिंग बोर्ड पर चिपके हो सकते हैं अदृश्य कीटाणु, समझें इसे क्लीन और स्टोर करने का सही तरीका

चॉपिंग बोर्ड की खरीदारी और सही उपयोग के लिए जानें विशेष टिप्स। जानें सही स्टोरेज, क्लीनिंग और बदलने का समय।

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

2027 से पहले भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव, बादल और कैप्टन के गांव पहुंचकर साधा पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व नेताओं के गांवों का दौरा कर 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू की है। यह दौरा 'लोक मिलनी' के रूप में जारी है।

सुबह 5 बजे खूनी खेल, लाठी-रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या!

सुबह 5 बजे खूनी खेल, लाठी-रॉड से युवक की बेरहमी से हत्या!

दिल्ली के मयूर विहार में एक युवक की लाठी और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september