44 साल बाद जालंधर में लौटेगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने दिए 2.14 करोड़ रुपये

पंजाब में बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023

44 साल बाद जालंधर में लौटेगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने दिए 2.14 करोड़ रुपये

पंजाब CM भगवंत मान ने जालंधर में रायजादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया।

44 साल बाद जालंधर में लौटेगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप cm भगवंत मान ने दिए 214 करोड़ रुपये

44 साल बाद जालंधर में लौटेगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने दिए 2.14 करोड़ रुपये | None

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर स्थित ऐतिहासिक रायजादा हंसराज स्टेडियम में इस साल दिसंबर में आयोजित होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का रविवार को जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अत्याधुनिक इनडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान राशि देने की घोषणा की।

CM भगवंत मान ने जारी की राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैंपियनशिप एक बार फिर रायजादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अंडर-13 वर्ग की यह प्रतियोगिता पंजाब में बैडमिंटन खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करेगी।

छह दशक में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने किया स्टेडियम का दौरा

भगवंत मान ने नए इनडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत सिंह वालिया और पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना को 2.14 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब छह दशकों के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित स्टेडियम का दौरा किया है। यह मैदान कई प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता रहा है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) इस परियोजना को पूरा करेगा और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। निर्माण कार्य अगस्त महीने में शुरू होने की संभावना है।

मौजूदा चार आउटडोर मल्टीपर्पज कोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित कर एक अत्याधुनिक इनडोर बैडमिंटन सुविधा में बदला जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद रायजादा हंसराज स्टेडियम में कुल 10 इनडोर बैडमिंटन कोर्ट होंगे। इसके साथ ही यह पंजाब का सबसे बड़ा इनडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स बन जाएगा और उत्तर भारत के प्रमुख बैडमिंटन केंद्रों में अपनी पहचान बनाएगा।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी की क्षमता बढ़ेगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस यह केंद्र पंजाब को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित करने में सक्षम बनाएगा।

उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अधिकारियों से मुलाकात कर चैंपियनशिप की तैयारियों और मौजूदा सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग करेगी और राज्य में खेल ढांचे के विकास में निवेश जारी रखेगी।

पंजाब सीएम भगवंत मान

उन्होंने कहा कि पंजाब का खेलों से गहरा और गौरवशाली रिश्ता रहा है। राज्य ने देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खेलों से जुड़ी पंजाब की समृद्ध परंपरा का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं ने भी शारीरिक तंदुरुस्ती और खेलों को विशेष महत्व दिया था। उन्होंने बताया कि श्री गुरु अंगद देव जी ने खडूर साहिब में ‘मल्ल अखाड़ा’ स्थापित किया था, जबकि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने युवाओं को घुड़सवारी और तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी युद्ध कलाओं और खेलों में निपुण थे। पंजाब आज भी श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला जैसे आयोजनों के माध्यम से अपनी पारंपरिक खेल विरासत को जीवंत रखता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों के विकास में सरकार के लगातार प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार युवाओं को बेहतर अवसर देने और उन्हें विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित सामग्री

नकोदर दरबार में हरियाणा CM सैनी ने बांधा समां, बोले- ‘पंजाब फिर बने देश का नंबर-1 राज्य’

राज्य

नकोदर दरबार में हरियाणा CM सैनी ने बांधा समां, बोले- ‘पंजाब फिर बने देश का नंबर-1 राज्य’

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नकोदर में प्रार्थना करते हुए पंजाब की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई, सामने आई थी आपत्तिजनक तस्वीरें, जंजीर बांधकर पिटाई

राज्य

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई, सामने आई थी आपत्तिजनक तस्वीरें, जंजीर बांधकर पिटाई

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद, उन्हें पंजाब में धार्मिक सजा दी गई। उन्हें जंजीरों से बांधकर डंडों से पीटा गया।

मोगा हैंड ग्रेनेड हमला: मुख्य आरोपी समेत 13 गिरफ्तार, चार महिलाएं भी शामिल; आतंकी कनेक्शन की जांच जारी

राज्य

मोगा हैंड ग्रेनेड हमला: मुख्य आरोपी समेत 13 गिरफ्तार, चार महिलाएं भी शामिल; आतंकी कनेक्शन की जांच जारी

पंजाब के मोगा में सदर पुलिस स्टेशन पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी समेत 13 लोग गिरफ्तार, पुलिस गहन पूछताछ में जुटी।

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इंसानियत शर्मसार, लावारिस शव श्मशान के बाहर छोड़ने के मामले में डॉक्टर समेत 3 पर केस

राज्य

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इंसानियत शर्मसार, लावारिस शव श्मशान के बाहर छोड़ने के मामले में डॉक्टर समेत 3 पर केस

पंजाब के एक अस्पताल में लावारिस शव को मोर्चरी में रखने के बजाय फुटपाथ पर छोड़ने पर पुलिस ने एक डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिट होते हुए भी पंजाबी सिंगर करन को आया हार्ट अटैक, Video शेयर कर युवाओं को दी खास सलाह

राज्य

फिट होते हुए भी पंजाबी सिंगर करन को आया हार्ट अटैक, Video शेयर कर युवाओं को दी खास सलाह

फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप सिंह ने एक हार्ट अटैक के बाद युवाओं को नियमित मेडिकल चेकअप की महत्वता पर जोर दिया।