कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा

कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कूनो नेशनल पार्क में चीता कमांड और कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया और चीतों की निगरानी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

श्योपुर। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 21 जून की शाम श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचीं। यहां उन्होंने चीता कमांड और कंट्रोल सेंटर का अवलोकन किया। चीता कमांड और कंट्रोल सेंटर के अवलोकन के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को चीतों कि निगरानी और ट्रैकिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रपति आज कूनो नेशनल पार्क में ही विश्राम करेंगी। श्योपुर से पहले जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू से भेंट की और उनके साथ प्रतीक चिन्हों का आदान-प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश प्रवास के लिए राष्ट्रपति का पूरे प्रदेशवासियों की ओर से सहृदय आभार भी व्यक्त किया।

संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा भी करेंगी

राष्ट्रपति ने चीता कमांड एवं कंट्रोल सेंटर परिसर में चीता प्रोजेक्ट की अभी तक की प्रगति पर लगाई गई प्रदर्शिनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को अवगत कराया गया कि वर्तमान में भारत में चीतों की संख्या 52 है, जिनमें से 49 चीते कूनो में मौजूद हैं, तीन चीते गांधी सागर अभयारण्य मंदसौर भेजे गए हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने इस दौरान चीतों के लिए की गई आवश्यक सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि हर 2 किलोमीटर पर जंगल में वॉटर पिट बनाए गए हैं। उनमें अवश्यकता अनुसार पानी भरवाया जाता है। इस दौरान उन्हें बोत्सवाना से लाए गए चीतों की गतिविधियों की भी जानकारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा उनकी बोत्सवाना यात्रा के दौरान 8 चीते रिसीव किए गए थे, जिन्हें कुनो लाया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु कूनो नेशनल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगी और भारत में चीतों के पुनर्स्थापन की इस महत्वपूर्ण परियोजना के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा भी करेंगी।

सीएम-राष्ट्रपति ने एक-दूसरे को दिए प्रतीक चिन्ह

श्योपुर से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से जबलपुर सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की। इस गरिमामयी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ और संस्कृति व श्रद्धा के प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश आगमन पर स्वागत करते हुए जीवनदायिनी मां नर्मदा की बेहद सुंदर प्रतिमा भेंट की। वहीं, राष्‍ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी अपनी ओर से मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को पुरी स्थित सुप्रसिद्ध भगवान जगन्‍नाथ, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा की अलौकिक तस्‍वीर सप्रेम भेंट की। ओडिशा की ऐतिहासिक धरोहर कोणार्क सूर्य मंदिर के विश्व प्रसिद्ध चक्र की भव्य प्रतिकृति भी उपहार स्वरूप प्रदान की।

संबंधित सामग्री

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

राज्य

एमपी में वित्तीय सुधार की बड़ी पहल: बजट व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के कई भत्ते होंगे खत्म

मध्य प्रदेश सरकार ने 2027-28 के बजट में कई वित्तीय सुधार लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें अनावश्यक बजटीय मदों और भत्तों में कटौती शामिल है।