राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीत...

राष्ट्रपति मुर्मू का एमपी दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज, कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश पहुंचेंगी, जहाँ वे कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी और चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा आज कूनो नेशनल पार्क में लेंगी चीता प्रोजेक्ट की जानकारी

ग्वालियर।देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। अपने इस विशेष ट्रांजिट दौरे के दौरान वे ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से सीधे श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क का रुख करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ग्वालियर और श्योपुर जिलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर करीब 2:20 बजे विशेष विमान से ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। यहां संक्षिप्त ठहराव के बाद वे हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी और करीब 3:15 बजे वहां पहुंचेंगी। कूनो में राष्ट्रपति चीता प्रोजेक्ट की प्रगति, चीतों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य निगरानी और संरक्षण संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी लेंगी। उनके दौरे को देखते हुए कूनो नेशनल पार्क के पीपलबावड़ी, अहेरा और टिकटोली प्रवेश द्वार 20 जून से 22 जून तक पर्यटकों के लिए बंद रखे गए हैं।

14 प्रमुख व्यक्तियों को अनुमति दी गई

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर ग्वालियर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से फुल ड्रेस रिहर्सल भी की, जिसमें करीब 1200 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई। वहीं, एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए वीआईपी सूची को सीमित करते हुए केवल 14 प्रमुख व्यक्तियों को अनुमति दी गई है।

सुरक्षा कारणों से ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन और वीआईपी सर्किट हाउस मुरार के आसपास पांच किलोमीटर के क्षेत्र को 20 जून दोपहर 2 बजे से 22 जून शाम 4 बजे तक ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है। इस अवधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून सहित सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि यह कदम राष्ट्रपति की सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
 

संबंधित सामग्री

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

राज्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर केंद्रित कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवीन शिक्षा नीतियों का क्रियान्वयन है।

मध्य प्रदेश में शिक्षा, उद्योग और सुशासन को लेकर बड़े फैसले, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती से लेकर टेलीकॉम जोन तक कई योजनाएं

राज्य

मध्य प्रदेश में शिक्षा, उद्योग और सुशासन को लेकर बड़े फैसले, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती से लेकर टेलीकॉम जोन तक कई योजनाएं

मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए नई प्रोत्साहन योजनाएँ और ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित करने की घोषणा की।