मुख्यमंत्री स्कूटी योजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित की जाएगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा की यात्रा आसान होगी।

By : शिवम् पांडेय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव "मुख्यमंत्री स्कूटी योजना" अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर में सुबह 10 बजे से होगा।

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70% अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

राज्य सरकार की अहम पहल


योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

संबंधित सामग्री

निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने विभिन्न उद्योगों से ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में निवेश के लिए नई संभावनाएं उपलब्ध हैं।

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में जनवरी 2027 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए सात देशों को निमंत्रण दिया।

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मुंबई रोड शो में MP को मिले ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,375 रोजगार की संभावना

मध्यप्रदेश सरकार ने मुंबई में रोड शो आयोजित कर निवेशकों के साथ विभिन्न उद्योगों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर नीरज मांडलोई ने उद्योग जगत के सामने रखा रोडमैप

मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर नीरज मांडलोई ने उद्योग जगत के सामने रखा रोडमैप

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के लिए मुंबई में इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जिसमें निवेश प्रोत्साहन विभाग ने विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर