बच्चों की सुरक्षा पर पटना सम्मेलन

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

बच्चों की सुरक्षा पर पटना सम्मेलन

गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर शनिवार को पटना के बापू सभागार में पूर्वी जोन कांफ्रेंस का आयोजन किया। गृह विभाग की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

रियल टाइम मॉनिटरिंग

इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। 'सहयोग शिविर' के माध्यम से मामलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो रही है। अब तक लगभग 1,200 से ज्यादा लापता बच्चों की बरामदगी हुई है। 'नया सवेरा 3.0' के माध्यम से पीड़ितों की बरामदगी के साथ उनके पुनर्वास, कौशल विकास और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बच्चों का गायब होना चिंता की बात

मानव तस्करी की रोकथाम के लिए रोजगार एवं कौशल विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। बच्चों का गायब होना राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय। बच्चों या बड़ों के गायब होने पर पुलिस को एक्टिव होकर कार्रवाई करनी है। 1 महीने में औसत 1200 बच्चों की रिकवरी हो रही है। उन्होंने कहा कि गुमशुदगी का मामला पलायन से भी जुड़ा हुआ है। उद्योग-निवेश आएगा तभी पलायन रुकेगा। सरकार पलायन रोकने के लिए काम कर रही है। बिहार के केवल छह लाख लोग अभी देश के बाहर राशन उठा रहे हैं।

शराब और अपराध का रास्ता

सीएम सम्राट ने कहा कि जल्द अमीर बनने के प्रयास में कुछ लोग शराब और अपराध के रास्ते पर चले जाते हैं। इससे उनका जीवन और ज्यादा खराब हो जाता है। ऐसे में कोशिश करनी होगी कि उसे न्याय कैसे दे सकते हैं। न्याय के साथ उनके जीवन में बदलाव का प्रयास कैसे कर सकते हैं, इसपर हमें काम करना होगा।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें

योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें

योगी सरकार ने बाल ट्रॉमा केयर प्रणाली को मजबूत करने के लिए नया रोडमैप तैयार किया, जिसमें गंभीर दुर्घटनाओं के बाद बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

पटना में परिचारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

पटना में परिचारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

पटना में परिचारी संघ के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से मार्च निकाला गया और पुलिस द्वारा रोका गया।

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

बिहार में कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा में 11 लोग डूबे, 4 बचाए गए, 6 लापता और 1 की मौत

पटना के बाढ़, अथमलगोला, और बख्तियारपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबे, खोज और बचाव कार्य जारी।

मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

मेरठ में नितिन नबीन का युवाओं से संवाद: बोले- ‘रील नहीं, रियल जिंदगी जिएं’, नशे और शॉर्टकट से रहें दूर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मेरठ में युवा सम्मेलन में युवाओं को नशे और शॉर्टकट से दूर रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, बोले- उपचार के साथ मरीज का मनोबल भी जरूरी

मुख्यमंत्री साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, बोले- उपचार के साथ मरीज का मनोबल भी जरूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में कैंसर सम्मेलन-2026 का शुभारंभ किया। इसमें कैंसर उपचार के समग्र दृष्टिकोण पर जोर दिया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर