पटना में परिचारी संघ का प्रदर्शन

पटना में परिचारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

पटना में परिचारी संघ के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांधी मैदान से मार्च निकाला गया और पुलिस द्वारा रोका गया।

By : सोनिया रायकवार
पटना में परिचारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोका

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार, 29 सितंबर को परिचारी संघ के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांधी मैदान में बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन भी तैनात किए गए।

गांधी मैदान से निकला मार्च

परिचारी संघ के अभ्यर्थी गांधी मैदान के गेट नंबर-10 के पास जमा हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा था और वे नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे करीब एक महीने से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

2023 में भरा था फॉर्म, 2024 में हुई परीक्षा

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, उन्होंने परिचारी के पदों के लिए 2023 में आवेदन किया था और 2024 में परीक्षा भी दी थी। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। संघ का दावा है कि करीब 9,799 पदों पर नियुक्ति का मामला लंबित है।

सीएम आवास जाना चाहते थे अभ्यर्थी

प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा कि वे अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आवास जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध की स्थिति बनी रही।

आमरण अनशन पर बैठे कुछ अभ्यर्थी

प्रदर्शन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के आमरण अनशन पर बैठने की भी जानकारी सामने आई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अनशन कर रहे कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फोल्डिंग पर लेटाकर प्रदर्शन स्थल से बाहर लाया गया।

जिलावार नियुक्ति की मांग

परिचारी अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग और संबंधित जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, शेष 9,719 योग्य अभ्यर्थियों की अनुशंसा कर जिलावार नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जानी चाहिए। फिलहाल जेपी गोलंबर के पास पुलिस की तैनाती जारी है और प्रदर्शनकारी अपनी नियुक्ति की मांग पर अड़े हुए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक लंबित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

बिहार में ‘आंगन का मिलन’ की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को बांटे चेक

बिहार में ‘आंगन का मिलन’ की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को बांटे चेक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में नए कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें बच्चों को बेहतर सुविधाएँ और पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, कई राज्यों में प्रदर्शन; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भारत के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

एलपीयू हिंसा पर सियासी घमासान, हरसिमरत बादल ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा

एलपीयू हिंसा पर सियासी घमासान, हरसिमरत बादल ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़क उठी, जिससे राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ गया है।

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का बयान, “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा”

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष का बयान, “जल्द मुकाबला होगा और सबका हिसाब होगा”

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने के बाद विवाद बढ़ा। AIMIM नेता मोहसिन अली खान ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

जमुई कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने टांगकर कोर्ट में पेश किया, 3 थानों की फोर्स तैनात

जमुई कांड: मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने टांगकर कोर्ट में पेश किया, 3 थानों की फोर्स तैनात

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पॉक्सो की विशेष अदालत में पेश किया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर