निवाड़ी में दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग में दो की मौत

भीषण ट्रक दुर्घटना में दो की मौत

निवाड़ी में दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग में दो की मौत

निवाड़ी में दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग में ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई। हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही।

निवाड़ी में दो ट्रकों की टक्कर से लगी आग में दो की मौत

2 ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग |

निवाड़ी शहर के बड़े तालाब के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। घटना में ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों मृतक आपस में जीजा-साले

जानकारी के अनुसार, 1 ट्राला सड़क किनारे खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई। हादसे में नरसिंहगढ़ से पारीक्षा जा रहे ट्रक के चालक राजा अहिरवार और एक अन्य क्लीनर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में जीजा-साले थे।

ट्रक में फंसा रहा चालक और क्लीनर का शव

निवाड़ी कोतवाली टीआई बलजीत सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद पीछे वाले ट्रक के चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई थी। शव ट्रक में फंसे रह गए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को समय लगा। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और स्थिति को सामान्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

राज्य

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

इटारसी के पास चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से 72 यात्रियों की जान बची। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में भेजा गया।

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

राज्य

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ओवरहीटिंग से आग लग गई, जिसमें कई प्रेग्नेंट महिलाएं थीं। फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया।

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

राज्य

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग। 6 लोग फंसे, आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौजूद।

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

राज्य

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

बदायूं में बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगी, बड़ा हादसा टला। लोको पायलट की सतर्कता से यात्री सुरक्षित।

गुरुद्वारा साहिब में लगी आग,श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप बचाए 

राज्य

गुरुद्वारा साहिब में लगी आग,श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप बचाए 

फरीदकोट में गुरुद्वारा में आग लगने पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को बचाया गया। आग के कारण कई सामान नष्ट हो गए।