सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री यादव बस्तर में

सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ की मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया और मां दंतेश्वरी के दर्शन किए।

सीएम डॉ मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

भोपाल/बस्तर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया।

मां गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति, सबका कल्याण करें

दंतेश्वरी मंदिर के बाहर सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि बैठक के बाद मैं मां दंतेश्वरी के दर्शन करने आया हूं। मां के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार जन कल्याणकारी काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश जैसे आगे बढ़ रहा है, सनातन धर्म की पताका भी फहरा रही है और सभी धर्मों के लोग आनंद के साथ रह रहे हैं। हमने मां से कामना की है कि वे सब पर दया करें। जन कल्याण बेहतर तरीके से हो। हमने कामना की है कि मां गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति, सबका कल्याण करें। 

जारी रहेगा विकास का क्रम

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भी जन कल्याण के कामों में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें विकास में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमें उम्मीद है कि विकास का यह क्रम जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

खेल

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

राज्य

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन में देशभक्ति और नशामुक्ति के संदेश के साथ 67,856 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन की शुरुआत की।