MP Vidhan Sabha: खाकी पहन विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, पुलिस भर्ती परीक्षा म...

mpassembly2025

MP Vidhan Sabha: खाकी पहन विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की मांग

mp vidhan sabha खाकी पहन विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की मांग

मानसून सत्र के आठवें दिन विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक खाकी वर्दी पहनकर पहुंचे हैं। उन्होंने हाथों में तख्ती लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार पर पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया. जांच की मांग की।

उत्तराखंड त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में उत्तराखंड त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया गया।सत्र के दौरान आज चार विधेयकों पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश जन विश्वास उपबंधों का संशोधन विधेयक 2025, मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन विधेयक 2025, माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक 2025 और मध्यप्रदेश समाज के कमजोर वर्गों के लिए विधिक सहायता और निरसन विधेयक 2025 मंगलवार को सदन में पेश किए गए थे।

संजय पाठक पर खनन घोटाले का मामला

बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी तीन खनन कंपनियों द्वारा स्वीकृति से अधिक खनन करने पर सरकार 443 करोड़ से अधिक की वसूली निकालने जा रही है। विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से यह लिखित जवाब दिया गया था।इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक पाठक ने कहा- थोड़ी देर बाद सभी सवालों के जवाब दूंगा।

आज लंच ब्रेक नहीं होगा

विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज भोजनावकाश (लंच ब्रेक) नहीं होगा। शून्यकाल की सूचनाएं बाद में पढ़ी जाएंगी।

फिलहाल, सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने कल कहा था कि रोजगार परक उद्योग लगाएंगे। महिला कर्मचारियों को 6000 और पुरुष कर्मचारी को 5000 रुपए इंसेंटिव दिया जाएगा। इसरो की तर्ज पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक रिसर्च सेंटर बने, इसके लिए भी काम शुरू कराया है। उज्जैन में साइंस सिटी भी बनाई जा रही है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।