MP में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती शुरू, जानले क्या है प्रक्रिया

mp-assistant-professor-recruitment-2026-update

MP में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती शुरू, जानले क्या है प्रक्रिया

mp में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती शुरू जानले क्या है प्रक्रिया

मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों में लंबे समय से चल रही सहायक प्राध्यापकों की कमी अब जल्द खत्म होने वाली है। उच्च शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग के अनुसार, आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले करीब 1600 पदों पर नियुक्तियां हो जाएंगी।

चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे हजारों पद

प्रदेश में लगभग 9 हजार रिक्त पदों के मुकाबले सरकार ने करीब 5884 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इसमें सहायक प्राध्यापक के साथ अन्य शैक्षणिक पद भी शामिल हैं.मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022 में 38 विषयों के लिए 2053 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें 1504 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। इनमें से 29 विषयों में 1083 उम्मीदवारों को नियुक्ति भी मिल चुकी है, जबकि शेष विषयों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

15 अप्रैल तक पूरी हो सकती है चयन प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार, शेष विषयों की चयन प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी होने की संभावना है। इसके अलावा आयोग द्वारा 2197 पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया जारी है.इनमें से 5 विषयों की चयन सूची जारी हो चुकी है और 15 अप्रैल तक नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकते हैं। वहीं वर्ष 2025-26 के लिए 19 विषयों में 1237 पदों के लिए विज्ञापन भी जारी किया गया है।

प्रदेश में हजारों पद अब भी खाली

प्रदेश के महाविद्यालयों में कुल 15,481 स्वीकृत पदों के मुकाबले 8,839 पद अभी भी रिक्त हैं। वर्तमान में करीब 6,642 पदों पर नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 4,492 अतिथि विद्वान इन खाली पदों को संभाल रहे हैं।सबसे ज्यादा कमी सहायक प्राध्यापकों की है, जिनके 6,910 पद खाली हैं।

लंबे अंतराल के बाद तेज हुई भर्ती प्रक्रिया

प्रदेश में महाविद्यालयीन पदों पर नियमित भर्ती लंबे समय तक रुकी रही। वर्ष 1992-93 के बाद 2017 में भर्ती हुई और फिर 2021 तक प्रक्रिया लगभग ठप रही.हालांकि, वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई है। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

संबंधित सामग्री

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

देश-विदेश

मार्क जुगरबर्ग ने PM मोदी का कहा 'Sorry', फेसबुक के हटाया था वीडियो

मेटा के CEO मार्क जुगरबर्ग ने भारतीय प्रधानमंत्री के वीडियो को हटाने और डीपफेक सामग्री के लिए भारत सरकार से माफी मांगी।

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव हार के बाद BJP ऑफिस पहुंचे CM सम्राट, नेताओं से लिया फीडबैक

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद, BJP नेतृत्व ने पार्टी कार्यालय में गहन समीक्षा बैठक आयोजित की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।