Chandauli Hadasa News: रेल्वे क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी!

mother-and-daughter-hit-by-train-while-crossing-railway-tracks

Chandauli Hadasa News: रेल्वे क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी!

chandauli hadasa news रेल्वे क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आई मां-बेटी

Chandauli Hadasa News: चंदौली जिले में एक दर्द नाक हादसा हो गया। एक महिला अपनी बच्ची के साथ सकलडीहा थाना क्षेत्र स्थित पौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजर रही थी, तभी एक ट्रेन गुजरी और मां बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई, मौके पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं बच्ची गंभीर रुप से घायल हैं।

बताया जा रहा है कि, जिस महिला की मौत हुई वो रेल्वे कर्मचारी की पत्नी है। घायल युवती का पैर टूट गया है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की विस्तृत जानकारी

दिघवट गांव निवासी रेलवे कर्मचारी रमेश राय की 48 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीना देवी अपनी बेटी पूजा के साथ दवा लेने के लिए कमालपुर जा रही थीं। सुबह करीब 7 बजे जब वे पौरा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचीं, तो फाटक बंद था।

बताया जा रहा है कि, फाटक बंद होने के बावजूद दोनों ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान मुगलसराय-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन आ गई और मां-बेटी दोनों ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में लक्ष्मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। मां को बचाने के प्रयास में पूजा भी ट्रेन से टकरा गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

घायल महिला को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

घटना स्थल पर परिजन पहुंचे और घायल पूजा को तत्काल प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, युवती का पैर टूट गया है और उसकी हालत बेहद गंभीर है, लेकिन स्थिर है। परिवार सदमे में है और पूजा की जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेश निषाद ने बताया कि- मां-बेटी दवा लेने जा रही थीं और फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई की कर रही है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।