बढ़ा मध्यप्रदेश श्रमिक वेतन

MP के 50 लाख श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ा:₹6 रोज की बढ़ोतरी, उद्योगों और सरकारी विभागों में काम करने वालों को फायदा

मध्यप्रदेश में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी। 1 अक्टूबर से नई दरें लागू होंगी, 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी।

By : सोनिया रायकवार
MP के 50 लाख श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ा:₹6 रोज की बढ़ोतरी, उद्योगों और सरकारी विभागों में काम करने वालों को फायदा

मध्यप्रदेश के करीब 50 लाख श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को 1 अक्टूबर से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता मिलेगा। इसमें प्रतिदिन 6 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

27 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी नई दरें 

श्रम विभाग ने श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होकर 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। इसमें सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले करीब 10 लाख और निजी क्षेत्र, खासकर उद्योगों से जुड़े करीब 40 लाख श्रमिक शामिल बताए गए हैं।

महंगाई सूचकांक के आधार पर हुआ बदलाव

श्रमायुक्त शीतला पटले की ओर से जारी आदेश के अनुसार, न्यूनतम वेतन दरों में बदलाव महंगाई सूचकांक के आधार पर किया गया है। यह बदलाव न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के तहत किया गया है। नई दरें अलग-अलग श्रेणियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए तय की गई हैं।

अकुशल से उच्च कुशल श्रमिकों के लिए नई दरें

प्रदेश की 67 सामान्य नियोजन श्रेणियों में काम करने वाले श्रमिकों को 26 दिन के आधार पर न्यूनतम वेतन मिलेगा। नई मासिक दरों के अनुसार अकुशल श्रमिकों को 12,575 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 13,571 रुपये, कुशल श्रमिकों को 15,294 रुपये और उच्च कुशल श्रमिकों को 16,919 रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन मिलेगा।

50 लाख श्रमिकों को मिलेगा लाभ

श्रम विभाग के इस बदलाव से प्रदेश के करीब 50 लाख श्रमिकों को लाभ मिलने की बात कही गई है। इनमें सरकारी विभागों के साथ निजी क्षेत्र और उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक भी शामिल हैं। नई दरों में परिवर्तनशील महंगाई भत्ते को भी शामिल किया गया है।

संबंधित सामग्री

गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव और टीम को दी बधाई

गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सीएम डॉ मोहन यादव और टीम को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश के डेयरी उत्पादन में वृद्धि की सराहना की, नई डेयरी समितियों के गठन पर जोर दिया।

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

गौपालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो रही है

मध्यप्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हुई, जिसमें डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में बड़े उन्नयन की योजना है। मुख्यमंत्री ने विकास की घोषणाएं कीं।

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में प्रदेश को दुग्ध क्षेत्र के लिए कई सौगातें प्रदान कीं

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन में प्रदेश को दुग्ध क्षेत्र के लिए कई सौगातें प्रदान कीं

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भोपाल में विभिन्न डेयरी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिससे दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह एवं CM डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगर वन विकास के लिए MoU का आदान-प्रदान किया गया।

केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह एवं CM डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में नगर वन विकास के लिए MoU का आदान-प्रदान किया गया।

अमित शाह और मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भोपाल में नगर वन और दुग्ध सहकारिता के विकास के लिए महत्वपूर्ण पहलें शुरू की गईं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर