बजट सत्र से पहले सरकार की कड़ी परीक्षा, साढ़े तीन हजार सवालों के जवाब तैयार

madhya-pradesh-vidhan-sabha-budget-session-questions-politics

बजट सत्र से पहले सरकार की कड़ी परीक्षा, साढ़े तीन हजार सवालों के जवाब तैयार

बजट सत्र से पहले सरकार की कड़ी परीक्षा साढ़े तीन हजार सवालों के जवाब तैयार

mp vidhan sabha budget session: भोपाल में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र से पहले ही सियासी हलचल तेज है। सवाल सिर्फ विपक्ष के नहीं हैं, बल्कि सरकार की तैयारी, जवाबदेही और संवेदनशीलता को लेकर भी हैं। विधायकों ने इस बार सवालों की बौछार कर दी है, और अब सरकार को हर मोर्चे पर जवाब देना होगा।

mp vidhan sabha budget session: साढ़े तीन हजार से ज्यादा सवाल

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक इस बार कुल 3478 सवाल जमा हुए हैं। इनमें 2253 प्रश्न ऑनलाइन और 1225 ऑफलाइन पूछे गए हैं। ये सवाल लगभग सभी विभागों से जुड़े हैं, यानी कोई भी मंत्रालय बचने वाला नहीं. सरकार की ओर से इन सवालों के लिखित जवाब बजट सत्र के दौरान संबंधित मंत्री देंगे। सदन में तय तारीखों पर ये जवाब रखे जाएंगे, और यहीं से सरकार की तैयारी की असली परीक्षा शुरू होगी।

mp vidhan sabha budget session: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र

सत्र शुरू होने से ठीक पहले सियासी पारा और चढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर तीन मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग कर दी है। पटवारी का कहना है कि राज्यपाल के अभिभाषण से पहले ही  विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय और राजेन्द्र शुक्ल को मंत्रिमंडल से हटाया जाए।पटवारी का आरोप है कि ऐसे मामलों के बावजूद मंत्रियों का पद पर बने रहना सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, और यही बात जनता को भी खटक रही है। Also Read-MP में अब बिना अनुमति नहीं खुलेंगे सरकारी बैंक खाते

टोल व्यवस्था पर भी कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने प्रदेश की टोल वसूली व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा है। पटवारी का कहना है कि मध्य प्रदेश में टोल अब सिर्फ उपयोगकर्ता शुल्क नहीं रह गया, बल्कि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का जरिया बन चुका है.उनका आरोप है कि कई टोल परियोजनाओं में लागत और मुनाफा सालों पहले वसूल हो चुका है, फिर भी वसूली जारी है। कुछ जगहों पर बिना पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के टोल नाके आउटसोर्स कर दिए गए, जिसमें सरकार को सिर्फ 30 फीसदी और निजी संचालकों को 70 फीसदी हिस्सा मिल रहा है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।