मध्यप्रदेश सेवा-संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत की। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और इसमें विभिन्न जिलों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

By : दिव्या मिस्त्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने सेवा-संकल्प अभियान को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। सेवा-संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर शुरू किया जा रहा है। यह अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। इसे लेकर हर जिले और गांव-गांव में व्यवस्थाएं की गई हैं। 

अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की 

इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 सितंबर को मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के साथ ही देशभर में “सेवा - संकल्प अभियान” की शुरुआत हो रही है। 25 वर्ष पूर्व गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी में शपथ लेकर जनसेवा का संकल्प लिया था, उनके कुशल नेतृत्व में गुजरात राज्य ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। इसी कड़ी में विगत 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की शासकीय स्तर पर निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है।

संबंधित सामग्री

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा पूरी करते हुए 'विकसित भारत बाई 2047' का संकल्प दोहराया।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर