सेवा संकल्प अभियान शुरू

हरियाणा में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत

हरियाणा में प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रमोट किया जाएगा।

By : रोहन उमक
हरियाणा में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत

हरियाणा में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार, 17 सितंबर से एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत लोगों के बीच ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत भी की जाएगी। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता और अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

हरियाणा सीएम सैनी

सेवा शिविरों में मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को समय पर और सुविधाजनक तरीके से मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभ लेने के लिए आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से ब्लॉक, नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका और महाग्राम स्तर पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में सरकारी योजनाओं से जुड़ी कमियों को मौके पर दूर करने के साथ-साथ पात्र नए लाभार्थियों के नाम भी जोड़े जाएंगे।

लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 से अधिक महिलाओं को लाभ

महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2.0 का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। सरकार के मुताबिक, इस चरण का उद्देश्य योजना के दायरे में आने वाली अधिक पात्र महिलाओं तक सीधे लाभ पहुंचाना है।

बैठक की एक झलक

इसके साथ ही विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं का वितरण किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों में होंगी राष्ट्र निर्माण से जुड़ी प्रतियोगिताएं

‘सेवा संकल्प अभियान’ में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पेंटिंग, रंगोली तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान के जरिए विद्यार्थियों को सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर रहेगा।

जिलों की अच्छी पहलों का तैयार होगा रिकॉर्ड

अभियान के दौरान प्रत्येक जिले में किए जाने वाले नवाचारों और बेहतर कार्यों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐसी सफल पहलों को रिकॉर्ड में लाना है, जिन्हें दूसरे जिलों में भी अपनाया जा सके।

सरकार ने अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए हैं। ये अधिकारी अभियान की रोजाना प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजेंगे।

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर