Madhya Pradesh politics: कमलनाथ ने कफ सिरप कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

madhya-pradesh-politics-2

Madhya Pradesh politics: कमलनाथ ने कफ सिरप कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

madhya pradesh politics कमलनाथ ने कफ सिरप कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Madhya Pradesh politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। दो दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे कमलनाथ ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार ने दवाइयों की समय पर टेस्टिंग नहीं कराई, जिससे यह भयावह घटना हुई। उन्होंने चिंता जताई कि अभी और भी ऐसी दवाएं हो सकती हैं, जिनकी टेस्टिंग बाकी है। [caption id="attachment_110675" align="alignnone" width="252"]Madhya Pradesh politics: Madhya Pradesh politics:[/caption]

उसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं

कमलनाथ ने कहा कि यह सरकार की सीधी लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात कर मुआवजे को लेकर चर्चा की और कहा कि सरकार को इस पर और गंभीरता से काम करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से जो भी सहायता कर सकते हैं, उसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

इस दुख की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, “ज़हरीला सीरप पीने से 21 बच्चों की मौत के बाद छिंदवाड़ा शोक के सागर में डूबा हुआ है। पीड़ित परिवारों से मिलने और उनके दुख में भागीदार बनने के लिए पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ परासिया जा रहा हूं। इस दुख की घड़ी में हम सभी एकजुट हैं।”

जिससे कई मासूमों की जान चली गई

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ के सेवन से अब तक 21 बच्चों की मौत हो चुकी है। परासिया सिविल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी पर आरोप है कि वे अपने निजी क्लिनिक में बच्चों को बिना परीक्षण के कफ सिरप लिखते थे। इन दवाओं के सेवन के बाद बच्चों को तेज बुखार, पेशाब में परेशानी और अंततः किडनी फेल होने जैसे लक्षण देखने को मिले, जिससे कई मासूमों की जान चली गई।

Madhya Pradesh politics: सभी संदिग्ध दवाओं की तुरंत जांच हो

इस घटना ने प्रदेशभर में हड़कंप मचा दिया है और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कमलनाथ ने मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं और सभी संदिग्ध दवाओं की तुरंत जांच हो।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

राज्य

हरियाणा में 9-17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का स्वर, CM सैनी बोले- 7 गोल्ड जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षण संस्थान भी भाग लेंगे।

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

राज्य

पंजाब में कांग्रेस का सख्त रुख, बिना CM चेहरे के चुनावी मैदान में उतरने का फैसला; बागियों को दिया साफ संदेश

पंजाब कांग्रेस ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के बजाय सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए चुनावी रणनीति में बदलाव किया।

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

राज्य

कांवड़ियों ने हरिद्वार में पुलिस के साथ की बदतमीजी, कावड़ खंड़ित हुई तो किया हंगामा

हरिद्वार में कांवड़ियों ने SSB और उत्तराखंड पुलिस के जवानों के साथ बदतमीजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इसे भारत में बैन कर दिया गया।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

खेल

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

राज्य

जयपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, गुरु रविदास जी के समता संदेश को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़े पैमाने पर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता के प्रति संकल्प लिया गया।