मध्य प्रदेश में भारी बारिश

एमपी में बारिश का कहर! भिंड रेड अलर्ट पर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी किये गए हैं।

एमपी में बारिश का कहर! भिंड रेड अलर्ट पर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भिंड जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, आगर-मालवा और रतलाम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश की संभावना

इसके अलावा नीमच, उज्जैन, शाजापुर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर और पन्ना समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का उत्तरी और मध्य हिस्सा बारिश से पूरी तरह तरबतर रहेगा।

राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सीहोर, इंदौर, झाबुआ, धार, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, रीवा, सतना, शहडोल और अनूपपुर समेत कई जिलों में भी बारिश होने का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं।

बारिश के चलते कई जगह हालात बिगड़ गए

बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते कई जगह हालात बिगड़ गए। शाजापुर में शिक्षक जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंचे, जबकि रतलाम में अंडरब्रिज पानी से भर गया। सेंधवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदी-नालों में तेज बहाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार दमोह में लगभग पौने दो इंच, नर्मदापुरम में 1.1 इंच तथा खजुराहो और टीकमगढ़ में करीब पौन इंच बारिश दर्ज की गई। जबलपुर, खरगोन, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, सतना, सीहोर, मंदसौर और अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी

बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। इंदौर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री, जबलपुर 28.5 डिग्री, उज्जैन 29.2 डिग्री, ग्वालियर 29.7 डिग्री और भोपाल 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सीधी में 33.6 डिग्री और सबसे कम छिंदवाड़ा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब तक प्रदेश में सामान्य कोटे से लगभग 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

संबंधित सामग्री

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 2026 कृषि विकास और नवाचार पर केंद्रित होगा, जिसमें विभिन्न प्रदर्शनियां और सम्मान समारोह होंगे।

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹21,500 की गई। मांग के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योगपतियों से ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश के लिए वार्ता करेगी।

गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीता, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘राधा’ नाम: MP में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार

गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीता, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘राधा’ नाम: MP में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार

मध्यप्रदेश के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को स्वछंद विचरण के लिए विमुक्त किया गया, जिससे अभयारण्य में चीतों की संख्या चार हो गई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर