मध्य प्रदेश में भारी बारिश

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

मध्य प्रदेश में मानसून से भारी बारिश के कारण स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियाँ उफान पर हैं और कई जगहों पर आवागमन रुका है।

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। डिंडौरी में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

खरमेर नदी उफान पर

डिंडौरी-मंडला स्टेट हाईवे पर खरमेर नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया है। इसके चलते हाईवे पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और पुलों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

पन्ना में भी स्कूल बंद

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए पन्ना जिले में भी 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है, इसलिए स्कूलों में छुट्टी का निर्णय लिया गया है।

चित्रकूट में सड़कों पर नाव

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी बाजार तक पहुंच गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कों पर नाव चलती दिखाई दे रही हैं। लगातार बढ़ते पानी ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है।

गुप्त गोदावरी पर्यटकों के लिए बंद

चित्रकूट में बढ़ते जलस्तर और सुरक्षा को देखते हुए गुप्त गोदावरी की दोनों गुफाओं को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से जोखिम वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

रीवा में घर-दुकानों में घुसा पानी

रीवा के निराला नगर हॉस्टल, नीम चौराहा, बोदाबाग, समान बांध मोहल्ला, लाखोरीबाग, उपरहटी, तरहटी, संजय नगर और अरुण नगर अनंतपुर समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से सामान भी प्रभावित हुआ है। लोग घरों और दुकानों से पानी निकालने में जुटे हैं।

सतना में नाले में बहा चरवाहा

सतना के भुमकहर गांव में करीब 55 वर्षीय चरवाहा नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

जोहिला डैम के दो गेट खुले

उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट एक-एक मीटर तक खोल दिए गए हैं। डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के बीच प्रशासन की ओर से आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।

कई जिलों में बढ़ी चिंता

MP के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। स्कूलों की छुट्टी, सड़कों पर जलभराव और रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें बता रही हैं कि मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और उफनती नदियों-नालों को पार नहीं करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में निवेश के लिए दक्षिण भारत से लेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के निवेशकों से सहयोग की आशा है।

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की थीम पर मनाया जाए प्रदेश का स्थापना दिवस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस 2026 कृषि विकास और नवाचार पर केंद्रित होगा, जिसमें विभिन्न प्रदर्शनियां और सम्मान समारोह होंगे।

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

MP के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा: मोहन सरकार ने ₹21,500 प्रति माह किया, स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी

मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाकर ₹21,500 की गई। मांग के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योगपतियों से ग्वालियर टेलीकॉम जोन में निवेश के लिए वार्ता करेगी।

गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीता, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘राधा’ नाम: MP में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार

गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीता, CM डॉ. मोहन यादव ने रखा ‘राधा’ नाम: MP में ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई रफ्तार

मध्यप्रदेश के गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को स्वछंद विचरण के लिए विमुक्त किया गया, जिससे अभयारण्य में चीतों की संख्या चार हो गई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर