मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नए कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का आदेश दिया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से स्टे नहीं मिलता, तब तक परिवीक्षा अवधि में नए कर्मचारियों को 100% वेतन दिया जाना चाहिए।

By : सोनिया रायकवार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नए कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का आदेश दिया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने परिवीक्षा अवधि में कर्मचारियों को दिए जाने वाले 70%, 80% और 90% वेतन से जुड़े मामले में अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की ओर से हाईकोर्ट के पूर्व आदेश पर कोई स्थगन आदेश नहीं मिलता, तब तक राज्य सरकार को उस आदेश का पालन करना होगा।

100% वेतन देने के निर्देश

मामला नए कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि के दौरान कम वेतन दिए जाने की व्यवस्था से जुड़ा है। हाईकोर्ट अपने पिछले आदेश में 70%, 80% और 90% वेतन देने की व्यवस्था को असंवैधानिक और कानून के विपरीत बता चुका है। राज्य सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हालिया सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए हाईकोर्ट के आदेश को फिलहाल लागू न किया जाए। हाईकोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया।

सुप्रीम कोर्ट के स्टे तक लागू रहेगा आदेश

हाईकोर्ट ने कहा कि केवल सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने से उसके पूर्व आदेश पर रोक नहीं लगती। जब तक सुप्रीम कोर्ट से कोई स्टे नहीं मिलता, राज्य सरकार को हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना होगा। इसके तहत संबंधित कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन दिए जाने की व्यवस्था लागू रहेगी।

कर्मचारियों से लिया जा सकता है वचन पत्र

कोर्ट ने सरकार को एक विकल्प भी दिया है। सरकार कर्मचारियों से अंडरटेकिंग यानी वचन पत्र ले सकती है। इसमें यह प्रावधान हो सकता है कि यदि भविष्य में सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला राज्य सरकार के पक्ष में आता है, तो कर्मचारियों को मिली अतिरिक्त राशि वापस करनी होगी। हाईकोर्ट के इस आदेश का असर परिवीक्षा अवधि में वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों पर पड़ सकता है। मामले में आगे की स्थिति सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही और उसके आदेश पर निर्भर करेगी।

संबंधित सामग्री

एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

एमपी में 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया है, जिससे OBC वर्ग को 27% आरक्षण मिल सके।

13 Oct 2026
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मांगी खड़गे के ID कार्ड की साफ कॉपी

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में 14 खामियां, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मांगी खड़गे के ID कार्ड की साफ कॉपी

विपक्षी नेताओं की याचिका में मल्लिकार्जुन खड़गे के ID कार्ड समेत कई दस्तावेजों में खामियां पाई गई हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने उजागर किया है।

13 Oct 2026
SIR के खिलाफ विपक्ष का मार्च खत्म, राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

SIR के खिलाफ विपक्ष का मार्च खत्म, राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण SIR में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

12 Oct 2026
CJI से मुलाकात नहीं होने पर विपक्ष पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, बोले- संविधान में विश्वास नहीं

CJI से मुलाकात नहीं होने पर विपक्ष पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, बोले- संविधान में विश्वास नहीं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने विपक्ष पर न्यायिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया, CJI से मिलने की मांग पर भी उठाए सवाल।

12 Oct 2026
CEC के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च आज, 6 मेट्रो स्टेशन बंद; CJI ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार

CEC के खिलाफ विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च आज, 6 मेट्रो स्टेशन बंद; CJI ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार

वोट चोरी के आरोपों के विरोध में कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के नेता दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल होंगे।

12 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर