BHOPAL: कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई, अब 19 किमी की होगी सड़क

kolar-sixlane-bhopal-sehore-indore-connectivity

BHOPAL: कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई, अब 19 किमी की होगी सड़क

bhopal कोलार सिक्सलेन की बढ़ेगी लंबाई अब 19 किमी की होगी सड़क

जंगल सफारी के झीरी प्रवेश द्वार तक बनेगी सड़क

सीहोर से इंदौर के लिए आसान हो जाएगी कनेक्टिविटी

Kolar Sixlane increase: लोक निर्माण विभाग, जंगल सफारी झीरी और कोलार से सीहोर बायपास होकर इंदौर की आसान कनेक्टिविटी के लिए कोलार सिक्सलेन की लंबाई 15 किमी से बढ़ाकर 19 किमी करने जा रहा है। विभाग इस पर जल्द ही काम शुरू करेगा। इस संबंध में डीपीआर तैयार कर ली गई है, केवल प्रदेश शासन से मंजूरी मिलनी बाकी है।

जंगल सफारी के झीरी तक बनेगी सड़क

सिक्सलेन की लंबाई बढ़ने से राजधानी के पर्यटक सीधे झीरी सफारी पहुंचकर आनंद ले सकेंगे। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, करीब 4.250 किमी लंबाई बढ़ने के बाद सिक्सलेन जंगल सफारी के झीरी प्रवेश द्वार तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में गोलजोड़ से थोड़ा आगे रास्ता संकरा है। कोलार सिक्सलेन चुनाभट्टी के कोलार तिराहे से शुरू होकर सर्वधर्म, मंदाकिनी, ललिता नगर स्टॉप, बैरागढ़ चीचली से होता हुआ धुआखेड़ा और गोलजोड़ से आगे तक जाती है। रोड के आगे बढ़ने से गोलजोड़ से कजलीखेड़ा तक का रास्ता आसान हो जाएगा।

Kolar Sixlane increase: सीहोर के लिए बनेगी नई सड़क

अधिकारियों ने बताया कि कोलार सिक्सलेन से सीहोर के लिए नई सड़क भी बनाई जाएगी। वन क्षेत्र वाले इस मार्ग से झीरी होते हुए आगे कोलार डेम और सलकनपुर जाया जा सकेगा। यहां से देवी धाम सलकनपुर की दूरी केवल 60 किमी रह जाएगी। यह सीहोर के लिए एक नया और आसान मार्ग होगा। बताया गया है कि पश्चिम बायपास और एक्सप्रेस-वे कजलीखेड़ा के पास से होकर गुजरेगा। यह फंदा जोड़ पर मिलेगा, यानी भोपाल बायपास कजलीखेड़ा–कोलार मुख्यमार्ग से ही गुजरेगा। ऐसे में कजलीखेड़ा 3000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का केंद्र बिंदु होगा।

सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

कोलार सिक्सलेन स्थित मंदाकिनी चौराहा से लगकर दानिशकुंज तक फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, जो जेके रोड होते हुए अग्रसेन चौराहा और दानिशकुंज चौराहा तक पहुंचेगी। लगभग पौने दो किमी लंबी यह सीमेंट कंक्रीट सड़क 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी। सड़क निर्माण का कार्य भूमिपूजन के साथ शुरू हो चुका है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण नहीं बन रही है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा था कि इस सड़क के कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा, लेकिन लोक निर्माण विभाग मापदंडों के अनुसार निर्माण नहीं कर रहा है। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।