सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

भोपाल से नई उड़ानें शुरू

सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

मध्यप्रदेश से नई उड़ानें शुरू होने से भोपाल, पटना, कोलकाता के बीच यात्रा आसान होगी। राज्य के विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम डॉ मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ अब mp से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता

भोपाल। मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश से सीधा जुड़ गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से 9 अगस्त को 4 फ्लाइट को फ्लैग ऑफ किया। ये फ्लाइट भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता को कनेक्ट करेंगी। इससे हजारों यात्रियों को जबरदस्त फायदा होगा। एक तरफ उनका समय बचेगा, तो दूसरी तरफ उनके व्यवसाय-रोजगार में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी गति मिलेगी। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में सीएम डॉ. यादव ने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी प्रदान किए। 

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली दिन है। जबलपुर-ग्वालियर-भोपाल-इंदौर एयरपोर्ट अंग्रेजों ने बनवाए थे। उसके बाद जनता पार्टी की सरकार आई तो खजुराहो एयरपोर्ट मिला। आज तीन साल में तीन एयरपोर्ट मध्यप्रदेश को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से प्रदेश में नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। आज प्रदेश को 5 नए एयरपोर्ट की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रति उड़ान लाखों रुपये की सब्सिडी देती है। पिछले महीने में इंदौर से अबू धाबी की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की है। दो महीने बाद भोपाल से शारजाह की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होगी। इससे राज्य की प्रगति होगी। हमें दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आज अपने देश में एयर एंबुलेंस की सुविधा सबसे पहले मध्यप्रदेश में शुरू हुई। जहां हवाई पट्टी है, वहां विमान से और जहां हवाई पट्टी नहीं है वहां हेलीकॉप्टर से मरीजों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। हमारी हेली सर्विस रफ्तार पकड़ चुकी है। उसमें यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का कार्यकाल बढ़ते-बढ़ते नए-नए एयरपोर्ट खुलेंगे। आज राज्य को 5 साल में दस एयरपोर्ट मिल गए हैं। दो साल के अंदर 10 से ज्यादा रूट पर हवाई सौगात मिल रही है। हम उम्मीद करते हैं कि ये क्रम चलता रहेगा। 

भविष्य में और होगा विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू  ने कहा कि आज खुशी का अवसर है। मैं जब भी यहां आता हूं मुझे कुछ नया करने का अवसर मिलता है। मैं नई फ्लाइट के लिए सभी लोगों को बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाला देश है। आज कोई भारत को कोई टक्कर नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि आज एयर कनेक्टिविटी का विस्तार हमारे सामने हो रहा है। पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एविएशन क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। सरकार ने उड़ान योजना बनाई। हमने 90 एयरपोर्ट बनाए। हमारे विमानों की संख्या दो गुना बढ़ गई है। इसका लाभ जनता को मिला। आज टियर-टू, टियर-थ्री सिटी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने जिस तरह से नई एविएशन पॉलिसी बनाई, वो जबरदस्त है। आज मध्यप्रदेश राज्य की पॉलिसी पूरे देश में बेहतर है। आज इंदौर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में और भी एयरपोर्ट बनाएंगे। हम 29 हजार करोड़ की लागत से इन्हें बनाएंगे। एयरपोर्ट बनने से उस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बदल जाती है। देश में भविष्य में 1700 नए विमान आने वाले हैं। अगले दस साल में उड़ान योजना के तहत बड़ा विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दो मोहन एक हो गए हैं। हम मिलकर बदलाव करेंगे और कनेक्टविटी को बढ़ाएंगे। 

सपना हुआ साकार

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। विंध्य में कोयला है, पावर है, धार्मिक पर्यटन है, लेकिन एक कसक रहती थी कि विंध्य के इतना समृद्ध होने के बावजूद यह विकास में सहायक क्यों नहीं है। मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने नई एविएशन पॉलिसी बनाई। इस पॉलिसी की सभी ने तारीफ की। हम एयर कनेक्टिविटी के बिना व्यापार, पर्यटन को गति नहीं मिल सकती। आज एयर कनेक्टिविटी लग्जरी नहीं, बल्कि नेसेसिटी हो गई है। आज सपना साकार हो रहा है। आज हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में बैठेगा। गौरतलब है कि इन फ्लाइट का संचालन अलायन्स एयर द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार इन सभी फ्लाइट को मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के अंतर्गत वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रही है। हर राउंड ट्रिप पर राज्य शासन द्वारा कंपनी को 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एयर कनेक्टिविटी के विस्तार को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं। सरकार नई नीति के जरिये राज्य के शहरों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने, लोगों को सुगम-सुरक्षित-समयबद्ध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास कर रही है। 

समय की बचत के साथ-साथ विकास भी

भोपाल-रीवा सीधी फ्लाइट से राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच संपर्क हो जाएगा। इसी तरह भोपाल-पटना फ्लाइट से हम एमपी सीधे बिहार की राजधानी से जुड़ जाएगा। रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवाएं शुरू होने से प्रदेश के इन दोनों महत्वपूर्ण शहरों का कोलकाता और पूर्वी भारत से सीधा कनेक्शन हो जाएगा। नई फ्लाइट से लोगों को जबरदस्त फायदा होगा। वे कुछ ही घंटों में अपने-अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगे। इससे एक तरफ उनका समय बचेगा, तो दूसरी तरफ उनके काम आसानी से हो जाएंगे। इन फ्लाइट के शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होगी।

संबंधित सामग्री

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

राज्य

विश्व आदिवासी दिवस पर MP में दिखी संस्कृति की झलक, खजुराहो-धार में निकली भव्य रैलियां

मध्यप्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक रैलियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और आदिवासी संस्कृति की झलक मिली।

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

राज्य

भोपाल जेल पहुंचने के 2 दिन बाद बंदी की मौत, परिजनों का आरोप- पुलिस की मारपीट से बिगड़ी हालत

भोपाल सेंट्रल जेल में बंदी नीरज धाकड़ की मौत पर विवाद, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए, न्यायिक जांच शुरू।

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

राज्य

MP के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी, 9वीं से 12वीं तक लागू होगी व्यवस्था

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। नई प्रणाली Education Portal 3.0 पर लागू होगी।

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

राज्य

लाड़ली बहना समेत MP की बड़ी योजनाओं की होगी हाई लेवल समीक्षा,5 विभागों के बड़े अधिकारियों की कमेटी गठित

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया, जिसमें कई विभाग शामिल हैं।

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

राज्य

'बारिश-बुलेट और तिरंगा...,' देखें देशभक्ति के लिए कैसे सीएम डॉ. मोहन ने पीछे छोड़ा प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की, यह यात्रा राष्ट्रभक्ति और युवा सहयोग का प्रतीक बनी।