उर्दू आयतें फ्लैश हुईं मंदिर के बाहर

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर उर्दू की आयतें फ्लैश, मचा विवाद

इंदौर के बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन उर्दू में आयतें फ्लैश होने का मामला सामने आया। पुलिस इसे लापरवाही मान रही है और जांच जारी है।

By : दिव्या मिस्त्री
जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर उर्दू की आयतें फ्लैश, मचा विवाद

इंदौर... बांके बिहारी मंदिर के बाहर जन्माष्टमी के दिन लगाए गए एक डिस्प्ले बोर्ड पर अचानक उर्दू में कुछ लाइनें फ्लैश होने का मामला सामने आया है। मंदिर के बाहर धार्मिक संदेशों के लिए लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड पर उर्दू के शब्द दिखाई देने के बाद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जन्माष्टमी पर मंदिर के बाहर उर्दू की लाइनें

बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के मौके पर डिस्प्ले बोर्ड पर ‘राधे-राधे’, ‘नंद के आनंद भयो’ और ‘जय कन्हैया लाल की’ जैसे धार्मिक संदेश चलाए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ समय के लिए स्क्रीन पर उर्दू में लिखी पंक्तियां दिखाई दीं। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पुलिस ने लापरवाही बताया

मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह घटना किसी साजिश के बजाय डिस्प्ले बोर्ड संचालक की लापरवाही से हुई प्रतीत हो रही है। ADCP राजेश दंडोतिया के मुताबिक, स्क्रीन पर दिखाई दिए उर्दू के शब्द कुरान की कुछ आयतें थीं। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग धार्मिक आयोजनों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एक पेन ड्राइव में रखी गई थी और इसी वजह से गलती से यह सामग्री कुछ देर के लिए स्क्रीन पर फ्लैश हो गई।

गलती सामने आते ही स्क्रीन सुधारी

पुलिस के मुताबिक, डिस्प्ले बोर्ड लगाने और संचालित करने वाले व्यक्ति को जैसे ही गलती का पता चला, उसने तुरंत उसे सुधार दिया। पुलिस का यह भी कहना है कि स्क्रीन पर किसी धर्म के खिलाफ नारा या कोई आपत्तिजनक स्लोगन नहीं चलाया गया था।

हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर इस तरह की सामग्री का फ्लैश होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

पुलिस खंगाल रही पूरी व्यवस्था

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डिस्प्ले बोर्ड किसने लगवाया था, इसे संचालित कौन कर रहा था और पेन ड्राइव में अलग-अलग धार्मिक आयोजनों की सामग्री किस तरह सेव की गई थी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।

सबसे बड़ा सवाल क्या?

अब सवाल यही है कि जन्माष्टमी के दिन बांके बिहारी मंदिर के बाहर धार्मिक संदेशों के बीच उर्दू की आयतें आखिर कैसे फ्लैश हुईं? पुलिस इसे फिलहाल लापरवाही का मामला मानकर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में RE-2 यानी रिंग रोड एक्सटेंशन-2 को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

23 साल से लंबित मांगों पर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल,स्थायी नौकरी की उठी मांग

इंदौर के सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में धरना दिया और 48 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया।

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

बैतूल पुलिस ने किया खोदरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शराब पार्टी के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के आवास पर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के आवास पर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल के 45 बंगला इलाके में विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी हुई। चोरों ने एक्टिवा, गैस सिलेंडर और नल की टोटियां चुराई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर