राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

जालोर को मिलेगी दिल्ली से सीधी रेल

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

राजस्थान के जालोर जिला 97 साल बाद दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी प्राप्त करने जा रहा है, जिससे यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी नई ट्रेन का संचालन

जालोर को मिलेगी दिल्ली से सीधी रेल |

राजस्थान के जालोर को 97 साल बाद बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद जालोर को अब दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। रेलवे ने भुज से दिल्ली के बीच नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया। यह एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना जालोर, अजमेर और जयपुर के रास्ते चलेगी। बता दें कि जून 1929 में जालोर से जोधपुर के बीच पहली ट्रेन चलाई गई थी। लेकिन, लंबे इंतजार के बाद अब जालोर जिले से दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन चलेगी।

नई ट्रेन का संचालन

रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रोजाना होगा। नई ट्रेन के चलने से राजस्थान से गुजरात, हरियाणा और दिल्ली का सफर बहुत आसान हो जाएगा। खासकर जालोर के लोगों को दिल्ली के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और ट्रेन बदलने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस ट्रेन 22 मई से संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि, रेलवे की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ट्रेन का समय

रेलवे की ओर से जारी समय सारणी के मुताबिक ट्रेन संख्या 19403 भुज-दिल्ली एक्सप्रेस रोजाना सुबह 11:15 बजे भुज से रवाना होगी। यह ट्रेन जालोर, समदड़ी, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई और अलवर होते हुए अगले दिन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19404 दिल्ली-भुज एक्सप्रेस शाम 4:40 बजे दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:35 बजे भुज पहुंचेगी।

राजस्थान के 16 रेलवे स्टेशन

यह ट्रेन गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन का राजस्थान के 16 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। जिनमें 

  1. रानीवाड़ा
  2. मारवाड़ भीनमाल
  3. मोदरान
  4. जालोर
  5. मोकलसर 
  6. समदड़ी
  7. लूणी
  8. पाली मारवाड़
  9. मारवाड़ जंक्शन
  10. ब्यावर
  11. अजमेर
  12. किशनगढ़
  13. जयपुर
  14. गांधी नगर जयपुर
  15. बांदीकुई
  16. अलवर 

इसके अलावा अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धनेरा व रेवाड़ी स्टेशन पर यह ट्रेन रूकेगी। 

संबंधित सामग्री

आसमान से आफत! दिल्ली में जलभराव, अमरनाथ यात्रा थमी; बिहार में बाढ़ 

देश-विदेश

आसमान से आफत! दिल्ली में जलभराव, अमरनाथ यात्रा थमी; बिहार में बाढ़ 

भारत के विभिन्न राज्यों में मानसून के कारण भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, और अन्य राज्यों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान कैबिनेट का बड़ा फैसला: मजदूरों की सैलरी साल में 2 बार बढ़ेगी, कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक मिलेगा बीमा

राज्य

राजस्थान कैबिनेट का बड़ा फैसला: मजदूरों की सैलरी साल में 2 बार बढ़ेगी, कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक मिलेगा बीमा

राजस्थान सरकार ने कई नई नीतियों को मंजूरी दी। इसमें मजदूरों की सैलरी में वृद्धि, अधिकतम काम के घंटे और एग्रो फूड प्रोसेसिंग नीति शामिल हैं।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

देश-विदेश

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राज्य

मानसून सत्र से पहले दिल्ली पहुंचे सीएम भजनलाल, अमित शाह से की अहम मुलाकात

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री ने अमित शाह से मुलाकात की।